12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कोविड संक्रमित, कराची के अस्पताल में...

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कोविड संक्रमित, कराची के अस्पताल में भर्ती

Published on

कराची

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और अभी वह पृथक-वास में हैं। उनके डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। जरदारी (69) को सांस संबंधी समस्या और बुखार की शिकायत के बाद मंगलवार को हवाई मार्ग से नवाबशाह से कराची लाया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राष्ट्रपति के डॉक्टर ने क्या बताया
राष्ट्रपति के डॉक्टर डॉ. असीम हुसैन ने मीडिया को बताया कि जरदारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा, ”कई परीक्षणों के बाद इसकी पुष्टि हुई और अब उन्हें पृथक-वास में रखा गया है तथा उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।” हुसैन ने कहा, ”विशेषज्ञों की एक टीम राष्ट्रपति की देखभाल कर रही है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।”

बीमार चल रहे हैं जरदारी
स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, जरदारी सोमवार को ईद की नमाज अदा करने के लिए नवाबशाह गए थे और इससे पहले रविवार को उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। हाल के वर्षों में जरदारी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जुलाई 2022 में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि उस समय उन्हें केवल ”हल्के लक्षण” ही महसूस हुए थे।

शहबाज शरीफ ने जरदारी को किया फोन
अक्टूबर 2024 में, विमान से उतरते समय उनके पैर में मोच आ गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा जांच के बाद, उनके पैर में प्लास्टर लगाया गया। मार्च 2023 में जरदारी की संयुक्त अरब अमीरात में आंख की सर्जरी हुई थी। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टेलीफोन पर राष्ट्रपति जरदारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...