29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeभोपालMP : 'हमसे गलती हो गई...' पति की छाती पर बैठकर बरसाए...

MP : ‘हमसे गलती हो गई…’ पति की छाती पर बैठकर बरसाए थे थप्पड़, अब ससुराल में मांग रही है माफी

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला ने अपने लोको पायलट पति की छाती पर बैठकर उसे बेरहमी से पीटा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. अब कहानी में नया मोड़ आ गया है. वही महिला, जिसने अपने पति की पिटाई की थी, अब अपनी गलती का एहसास कर रही है और ससुराल वालों के दरवाजे पर पहुंचकर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांग रही है.

इस महिला का नाम हर्षिता रैकवार है, जिसने अपने पति लोकेश मांझी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिटाई की थी. घटना के बाद लोकेश ने पन्ना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लोकेश ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पत्नी, सास और साले ने दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था.

पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लोकेश ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी. जब पुलिस इस मामले में सख्त हुई और जांच शुरू की तो हर्षिता को अपनी गलती का एहसास हुआ. अब वह अपने पति के घर अजयगढ़ पहुंचकर दरवाजे पर रोते हुए कह रही है – हमसे गलती हो गई, हम ससुराल में रहना चाहते हैं, अपने पति से बहुत प्यार करते हैं. हर्षिता अपनी छोटी बच्ची को लेकर अजयगढ़ थाने पहुंच गई और वहां पति से सुलह करने की मांग करने लगी. वह पुलिस के सामने भी रो-रोकर अपने किए पर पछतावा जता रही थी.

हर्षिता ने कहा कि हमसे गलती हो गई. हम ससुराल वालों से माफी मांगते हैं. हम अब साथ रहना चाहते हैं. पति को बहुत प्यार करते हैं. पड़ोसी शिवदत्त द्विवेदी ने कहा कि एक डेढ़ साल से इन दोनों के बीच तनाव चल रहा है. एक बार हम लोग इनके गांव घर सुलह कराने गए थे. इनकी एक छोटी लड़की भी है. अब जब महिला माफी मांग रही है, तो सभी यही चाहते हैं कि घर न टूटे और दोनों साथ रहें. पहले पति की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था और अब माफी मांगने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this