29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeभोपालMP : गणगौर उत्सव पर बड़ा हादसा, खंडवा में कुएं की सफाई...

MP : गणगौर उत्सव पर बड़ा हादसा, खंडवा में कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गणगौर उत्सव पर गांव के कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत हो गई. हादसा छैगांव माखन तहसील में आने वाले कोंडावत गांव में हुआ. जानकारी के मुताबिक, गणगौर विसर्जन से पहले गांव के कुएं को साफ करने करीब पांच लोग उतरे थे. जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो तीम अन्य लोग उन्हें तलाशने के लिए कुएं में उतरे. जब वो पर वो भी नहीं लौट सके लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर छैगांव माखन थाने की पुलिस टीम पहुंची. कुएं के अंदर से आठ शव मिले हैं.

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि घटना के बारे में सूचना शाम करीब 4 बजे मिली थी. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कुएं में जहरीली गैस के चलते हादसा हुआ. इसी वजह से सफाई करने के लिए उतरे लोग बाहर नहीं आ सके. उन्हें बचाने के लिए तीन लोग बाद में कुएं में उतरे. वो भी हादसे का शिकार हो गए और बाहर नहीं आ सके. सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची. शवों को अस्पताल भेजा गया है जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा, तभी मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

पुलिस ने 8 लोगों के शव निकाले
पुलिस ने अब तक 8 लोगों के शव निकाले हैं. मृतकों की पहचान बलिराम आसाराम पटेल (26 साल), मोहन मंशाराम पटेल (55 साल), अनिल आत्माराम पटेल (25 साल), शरण सुखराम पटेल (35 साल), गजानंद गोपाल पटेल (32 साल), राकेश हरि पटेल (22 साल), अजय मोहन पटेल (27 साल) और अर्जुन के रूप में हुई.

जानकारी के मुताबिक, जिसे कुएं में हादसा हुआ है, उसके बगल से नाली निकली है. पूरे गांव का गंदा पानी उसी नाली के जरिये कुएं में जाता है. इस वजह से कुआं दलदल में तब्दील हो गया है. गणगौर मैया के विसर्जन के लिए इसी कुएं की सफाई का प्लान गांव के लोगों ने बनाया. 8 लोग नीचे उतरे थे लेकिन जिंदा वापस नहीं लौट सके. जहरीली गैस बनने से दम घुट गया.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this