18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'अमेरिका के टैरिफ वॉर का एग्रीकल्चर, केमिकल और टैक्सटाइल पर होगा नकारात्मक...

‘अमेरिका के टैरिफ वॉर का एग्रीकल्चर, केमिकल और टैक्सटाइल पर होगा नकारात्मक असर’, बोले एक्सपर्ट

Published on

अहमदाबाद,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27% का रैसिप्रोकल टैरिफ लगाया है. इस ऐलान के बाद अब सभी की नजरें भारत सरकार पर टिकी हैं, क्योंकि फार्मा इंडस्ट्री को छोड़कर भारत के जितनी बड़ी निर्यात आधारित इंडस्ट्री हैं, उन पर बड़ा असर देखने को मिलेगा. भारत के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट का निर्यात सबसे ज्यादा है, ऐसे में सबसे ज्यादा असर इसी इंडस्ट्री पर दिखेगा. इसके साथ ही टैक्सटाइल, केमिकल और जैम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री पर भी टैरिफ का नकारात्मक असर होगा.

गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष शैलेष पटवारी ने कहा कि टैक्सटाइल और केमिकल इंडस्ट्री में देश के निर्यात का 50 प्रतिशत से ज्यादा गुजरात का हिस्सा है, इसका सीधा असर इन इंडस्ट्री पर होने वाला है. टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए राहत की बात ये है कि प्रतिस्पर्धी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में हमसे ज्यादा टैरिफ है. मंदी की मार झेल रही जैम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री को अभी राहत के आसार नहीं हैं, क्योंकि इस बढ़े हुए टैरिफ का सीधा असर इस इंडस्ट्री पर देखने को मि्लेगा और व्यापार कम भी हो सकता है, क्योंकि लोगों को ये चीजें ज्यादा महंगी मिलेंगी. केमिकल इंडस्ट्री पर भी इस टैरिफ का नकारात्मक असर दिखेगा. लेकिन केंद्र सरकार से उम्मीद है कि वह कोई रास्ता निकालेगी.

जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के पूर्व रीजनल चेयरमैन दिनेश नावड़िया ने कहा कि इस इंडस्ट्री का 12 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट है. ऐसे में टैरिफ का नकारात्मक असर जरूर होगा. कट एंड पॉलिश डायमंड पर टैरिफ 0 से बढ़कर 26 प्रतिशत हुआ है, तो सीबीडी डायमंड पर भी 0 से 26 प्रतिशत टैरिफ हो गया है. जेम्स स्टोन पर पहले 5-6 प्रतिशत टैरिफ था, वह अब 31 प्रतिशत हो गया है.

डायमंड गोल्ड ज्वैलरी में भी 5 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत टैरिफ हो जाएगा. जिसका सीधा असर प्रोडक्ट खरीदने वालों पर होगाउन्होंने कहा कि गोल्ड 95 हजार तक पहुंच चुका है, शुरुआत में इसका असर देखने को मिलेगा. सूरत-गुजरात के जेम्स-ज्वैलरी का व्यापार कम होगा, तो इंडस्ट्री के साथ जुड़े सभी लोगों पर इसका असर दिखेगा ये निश्चित है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि टैरिफ का असर नकारात्मक जरूर होगा, लेकिन प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले भारत पर टैरिफ कम होने का फायदा भी मिलेगा.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...