13.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से नवाजे गए पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-...

श्रीलंका के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से नवाजे गए पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- हमने अपने पड़ोसी का हमेशा दिया साथ

Published on

कोलंबो:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। शनिवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने उनको मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दर्शाता है और इसके लिए मैं श्रीलंका सरकार को धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने इस दौरान श्रीलंका और भारत के रिश्ते पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा, भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। साल 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो या फिर हाल में आया आर्थिक संकट, हर कठिन परिस्थिति में हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। पड़ोसी देशों के लिए हमारी नीति में में श्रीलंका का विशेष स्थान है।

2019 के बाद श्रीलंका पहुंचे हैं मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी श्रीलंका की चौथी यात्रा है। 2019 में मेरी पिछली यात्रा बहुत ही संवेदनशील समय पर हुई थी। उस समय मुझे विश्वास था कि श्रीलंका मजबूत होकर मुश्किल से निकलेगा। मैं श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना करता हूं और आज मुझे श्रीलंका को फिर से प्रगति के पथ पर देखकर खुशी हो रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया है। हम अपने सहयोगी देशों की प्राथमिकताओं को महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में हमने 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा के कर्ज को ग्रांट में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों को तत्काल राहत देगा। आज हमने ब्याज दर कम करने का फैसला किया है। साफ है कि भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...