3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या आप असली हैं? सुप्रीम कोर्ट में जजों ने वकील से क्यों...

क्या आप असली हैं? सुप्रीम कोर्ट में जजों ने वकील से क्यों किया ये सवाल, जानिए पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक अजीब घटना हुई। जब सुनवाई के दौरान जजों ने एक वकील से पूछ लिया कि आप असली हैं या नकली? दरअसल, जजों ने वकील को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समझ लिया। वकील वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने वकील से पूछा कि क्या आप असली हैं? क्या आप सच में इंसान हैं? वकील ने जवाब दिया कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं, मिलॉर्ड, मैं असली हूं। मैं सच बोल रहा हूं।

न्यूयॉर्क की एक खबर से कनेक्शन समझिए
दरअसल, न्यूयॉर्क से कुछ खबरें आई थीं। उन खबरों में बताया गया था कि एक AI ने कोर्ट में बहस की। AI मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। यह एक तरह का कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो इंसानों की तरह काम कर सकता है। जस्टिस एस.सी. शर्मा ने कहा कि आज खबर थी कि एक व्यक्ति ने AI को कोर्ट में पेश किया और उससे बहस करवाई तो क्या आप भी वही हैं? उन्होंने न्यूयॉर्क की घटना का हवाला दिया।

न्यूयॉर्क की कोर्ट में क्या हुआ था जान लीजिए
न्यूयॉर्क में एक 74 साल के आदमी ने खुद ही अपना केस लड़ा। उसने कोर्ट में एक AI-जनरेटेड अवतार का इस्तेमाल किया। अवतार मतलब एक नकली चेहरा। इस चेहरे का इस्तेमाल करके उसने अपनी बात रखी। जेरोम डेवाल्ड नाम के इस आदमी का अपनी पुरानी कंपनी से झगड़ा चल रहा था। वह चाहता था कि कोर्ट निचली अदालत के फैसले को बदल दे। डेवाल्ड वकील तो नहीं थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने के लिए एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो दिखाने की इजाजत दी गई थी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए वकील तो उठे सवाल
वीडियो में एक जवान आदमी दिख रहा था। उसने शर्ट और स्वेटर पहना हुआ था। पीछे का बैकग्राउंड धुंधला था। जजों को यह देखकर हैरानी हुई। डेवाल्ड ने कहा कि वीडियो में यह जो नजर आ रहा असली इंसान नहीं है। मैंने इसे कंप्यूटर से बनाया है। यह सुनकर जज नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे धोखा देना पसंद नहीं आया। तुमने मुझे सच नहीं बताया। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अजब घटना हुई। जजों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए वकील को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समझ लिया। वकील से कंफर्म किया क्या ये वही हैं।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...