13.5 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप की चीन को नई धमकी, 24 घंटे में फैसला नहीं...

डोनाल्ड ट्रंप की चीन को नई धमकी, 24 घंटे में फैसला नहीं बदला तो लगाएंगे 50 प्रतिशत नए टैरिफ, तेज होगा ट्रेड वॉर!

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप की यह चेतावनी चीन की ओर से अमेरिकी सामान पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद आई है। ट्रंप ने चीन को टैरिफ पर फैसला लेने के लिए एक दिन का वक्त दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन 8 अप्रैल तक अपना 34 फीसदी टैरिफ वापस नहीं लिया तो अमेरिका उस पर 50 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने चीन के टैरिफ वापस ना लेने पर उसके साथ सभी बातचीत बंद कर देने की भी धमकी दी है। अमेरिका की ओर से टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने भी जवाबी शुल्क लगाए हैं। इसी पर ट्रंप भड़के हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक अपनी पोस्ट में चीन पर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा, ‘चीन ने पहले से ही बहुत ज्यादा टैरिफ लगा रखे हैं। ऐसे में अब और टैरिफ लगाना गलत है। कोई भी देश जो अमेरिका के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई करता है तो उसे तुरंत नए और बहुत अधिक टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।’

चीन वापस ले अपना टैरिफ: ट्रंप
ट्रम्प ने आगे कहा, ‘चीन कल, 8 अप्रैल, 2025 तक अपने पहले से चले आ रहे व्यापारिक उल्लंघनों के ऊपर 34% की वृद्धि को वापस नहीं लेता है तो फिर अमेरिका 9 अप्रैल से चीन पर 50% के अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही चीन के साथ होने वाली बैठकों के संबंध में सभी वार्ताएं भी खत्म कर दी जाएंगी।’

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से जुड़ी अपनी नीतियों का भी एक बार फिर बचाव किया है। ट्रंप ने कहा कि दुनियाभर के देश हमसे बात कर रहे हैं लेकिन इस बातचीत के लिए एक उचित पैमाना तय किया गया है। ट्रंप ने कहा कि बहुत से देशों ने व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। इसे अब बदलना होगा, खासकर चीन को अपना बर्ताव बदलने की जरूरत है।

चीन ने सोमवार को आरोप लगाया कि अमेरिका टैरिफ लगाकर आर्थिक धौंस दिखा रहे हैं। चीन विदेश मामलों के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों पर अमेरिका को प्राथमिकता देना एकपक्षवाद, संरक्षणवाद और आर्थिक धौंस दिखाने का काम है। लिन ने कहा कि नए शुल्क ने वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति शृंखला की स्थिरता को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही दुनिया की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

 

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...