14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान भीषण हादसा, लोगों पर गिरी...

डोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान भीषण हादसा, लोगों पर गिरी क्लब की छत, 15 की मौत

Published on

सैंटो डोमिंगो:

डोमिनिकन गणराज्य में एक नाइट क्लब की छत गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार को राजधानी सैंटो डोमिंगो के जेट सेट डिस्कोथेक में हुआ है। लोकप्रिय मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज का कंसर्ट चल रहा था, तभी अचानक डिस्को की छत गिर गई। इससे सैकड़ों लोग मलबे में दब गए। इसके बाद पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। अब तक 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है। वहीं मलबे से निकले घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक छत गिरने की वजह का पता नहीं चल सका है।

रूबी पेरेज के कंसर्ट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। लोग कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे कि अचानक छत गिरने के बाद भगदड़ मच गई। कई लोग मलबे में दब गए और बहुत से लोग भगदड़ में घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के बाद इलाके को घेर लिया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस और जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि छत गिरने की क्या वजह थी।

100 से ज्यादा हो सकती है घायलों की संख्या
इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (COE) के डायरेक्टर जुआन मैनुअल मेंडेज ने बताया है अभी भी मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश चल रही है। एंबुलेंस ने इलाके के अस्पतालों में 93 चक्कर लगाए हैं। कई बार एक एंबुलेंस में एक से ज्यादा मरीज ले जाए गए। ऐसे में अधिकारी अभी घायलों की सही संख्या का पता नहीं लगा सके हैं लेकिन यह संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है।

मेंडेज ने उम्मीद जताई है कि मलबे में दबे कई लोग अभी भी जिंदा होंगे। ऐसे में बचाव का काम तेजी से चलाया जा रहा है। हर संभव कोशिश की जा रही है कि ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि मलबे को हटाने में भी अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है क्योंकि नीचे कुछ लोग जिंदा हो सकते हैं।

डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने हादसे पर दुख जताया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़तों के साथ खड़ी है और सभी संभव मदद उनको पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने घटना की जांच का आदेश दे दिया है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...