14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने भेजा दोस्त मोदी को न्योता, विक्ट्री डे परेड में शामिल...

पुतिन ने भेजा दोस्त मोदी को न्योता, विक्ट्री डे परेड में शामिल होने रूस जा सकते हैं पीएम

Published on

नई दिल्ली

रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को होने वाले एक खास समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर जीत की 80वीं सालगिरह के मौके पर होगा, जिसे विक्ट्री डे के रूप में मनाया जाता है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने बताया कि इस जश्न के लिए पीएम मोदी को पहले ही निमंत्रण भेजा जा चुका है।

समारोह में क्या होगा खास?
रुडेंको ने न्यूज एजेंसी तास को बताया कि पीएम मोदी के मॉस्को दौरे की तैयारियां चल रही हैं। इस साल 9 मई को मॉस्को के मशहूर रेड स्क्वायर पर होने वाली विक्ट्री डे परेड में भारत के प्रधानमंत्री को देखने की उम्मीद है। रूस ने भारत के अलावा अपने कई दोस्त देशों के नेताओं को भी इस परेड में बुलाया है।

मोदी-पुतिन की दोस्ती
इस न्योते के साथ ही यह भी खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं। जुलाई 2024 में पीएम मोदी ने रूस दौरे के दौरान पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, पुतिन के दौरे की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। दोनों नेता अक्सर फोन पर बात करते हैं और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी मुलाकात करते रहते हैं।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन, ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...