16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedविजय माल्‍या को बड़ा झटका, ब्रिटेन में भारतीय बैंकों ने भगोड़े कारोबारी...

विजय माल्‍या को बड़ा झटका, ब्रिटेन में भारतीय बैंकों ने भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जीता यह केस, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्‍ली:

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है। भारतीय बैंकों के एक समूह ने माल्या के खिलाफ ब्रिटेन में दिवालियापन के आदेश को बरकरार रखने के लिए अदालती अपील का केस जीत लिया है। बैंकों के समूह का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कर रहा है। भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन की अदालत में माल्या को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की थी ताकि वे उनकी ब्रिटेन स्थित संपत्तियों से अपने बकाए कर्ज की वसूली कर सकें। माल्या ने इस दिवालियापन आदेश के खिलाफ अपील की थी। अब ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला लिया है। इससे माल्या के खिलाफ दिवालियापन का आदेश बरकरार रहेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम ने बुधवार को लंदन में विजय माल्या के खिलाफ दिवालियापन आदेश को बरकरार रखने के लिए अपनी अदालती अपील जीत ली। यह अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से बकाया कर्ज की अदायगी की मांग करने वाली लंबी कानूनी लड़ाई से जुड़ी है।

माल्‍या पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
हाई कोर्ट के न्यायाधीश एंथनी मान ने बैंकों के पक्ष में सुनवाई की अपील की अनुमति का फैसला सुनाया। वहीं, 69 वर्षीय व्यवसायी की ओर से दायर अपील की अनुमति मांगने वाले दो आवेदनों को अस्वीकार कर दिया। विजय माल्‍या भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के लिए भगोड़ा और वॉन्‍टेड घोषित किया जा चुका है।

बैंकों का प्रतिनिधित्व करने वाली लॉ फर्म टीएलटी एलएलपी ने कहा कि फैसले ने पुष्टि की है कि दिवालियापन याचिका सही थी। अदालत ने यह भी पाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जब्त की गई संपत्तियों से प्राप्तियां सशर्त थीं।

क्‍या है पूरा मामला?
विजय माल्या अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक थे। भारत में वह धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं। माल्‍या भारत से भागकर ब्रिटेन में रह रहे हैं। कई भारतीय बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दिया था। इसे माल्या चुका नहीं पाए। भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन की कोर्ट में माल्या को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की थी। माल्या ने इस दिवालियापन आदेश के खिलाफ अपील की थी। ब्रिटेन की अदालत ने इसी मामले में भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसका मतलब है कि माल्या के खिलाफ दिवालियापन का आदेश कायम रहेगा। इससे भारतीय बैंकों को माल्या की ब्रिटेन स्थित संपत्तियों को जब्त करने और बेचकर अपने पैसे वसूलने की कानूनी अनुमति मिल जाएगी।

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...