13 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedउधार के विमानों से बनी इंडिगो ने हासिल की आसमानी उपलब्धि, जानिए...

उधार के विमानों से बनी इंडिगो ने हासिल की आसमानी उपलब्धि, जानिए कैसे किया दुनिया को फतह

Published on

नई दिल्ली:

शेयर बाजारों में पिछले कुछ दिनों से जारी उथलपुथल के बीच भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो चुपचाप एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इंडिगो बुधवार को मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बनी। इंडिगो ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन्स को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। कारोबार के दौरान इंडिगो का शेयर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया था। इसके साथ ही उसका मार्केट कैप 2.01 लाख करोड़ रुपये यानी करीब पहुंच गया $23.24 बिलियन हो गया और वह डेल्टा एयरलाइन ($23.18 बिलियन) से आगे निकल गई। लेकिन यह तमगा उसके पास करीब एक घंटे रहा। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.68% की तेजी के साथ 5,189.40 रुपये के स्तर बंद हुआ और मार्केट कैप $23.16 बिलियन रह गया। इस बीच बुधवार को डेल्टा एयरलाइन के शेयरों में 23.38% तेजी आई और उसका मार्केट कैप 28.60 अरब डॉलर पहुंच गया।

इंडिगो की यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है कि उसकी कमर्शियल शुरुआत अगस्त 2006 में हुई थी जबकि डेल्टा एयरलाइन 1929 से वजूद में है। महज 6 साल पहले इंडिगो की मार्केट वैल्यू महज 7.72 अरब डॉलर था जबकि डेल्टा का मार्केट कैप 36.67 अरब डॉलर था। इंडिगो हर हफ्ते 15,768 फ्लाइट ऑपरेट करती है जबकि डेल्टा की साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 35,144 है। 2024 के अंत में इंडिगो के पास 437 विमान थे। जून, 2023 में इंडिगो ने एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया जो एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी को अगले दशक में करीब 1000 विमान मिलने हैं। भारत में एविएशन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। एयर इंडिया की टाटा ग्रुप में वापसी से इंडिगो को इससे कड़ी चुनौती मिल सकती है। एक नजर इंडिगो के अब तक के सफर पर…

कैसे हुई शुरुआत
इंडिगो की शुरुआत साल 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने की थी। आज यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारतीय बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 64 फीसदी है। राहुल भाटिया दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि उनके दोस्त राकेश गंगवाल अमेरिका में रहते हैं। गंगवाल कई बड़ी एयरवेज कंपनियों में काम कर चुके थे और उन्हें इस सेक्टर का काफी अच्छा नॉलेज था। भाटिया ने ही गंगवाल के सामने एयरलाइन शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। इस तरह इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की शुरुआत 2004 में हुई। उस समय देश की एविएशन इंडस्ट्री भारी नुकसान से जूझ रही थी। इसके बावजूद दोनों ने इस सेक्टर में उतरने की ठानी।

साल 2004 में ही उन्हें एयरलाइन शुरू करने का लाइसेंस भी मिल गया। लेकिन कंपनी 2006 तक अपनी सेवाए शुरू नहीं पाई क्योंकि उसके पास विमान नहीं थे। गंगवाल ने अपनी जान-पहचान के चलते कंपनी को एयरबस से उधारी पर 100 विमान दिलाए। आखिरकार 4 अगस्त 2006 से कंपनी ने अपनी उड़ान शुरू की। जब इंडिगो ने अपना सफर शुरू किया तो एविएशन इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही थी। कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया और कम कीमत पर लोगों को हवाई यात्रा देने का सपना पूरा किया। इंडिगो के जरिए ही हवाई चप्पल पहने लोगों का भी प्लेन में बैठने का सपना पूरा हुआ। हवाई जहाज में घूमना एक मिडिल क्लास परिवार के लिए केवल सपना होता था। इंडिगो ने उनके इस सपने को पूरा किया।

रिश्तों में खटास
इस बीच 2020 में राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच विवाद पैदा हो गया था। गंगवाल ने कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के नियमों में बदलाव की मांग की थी और फरवरी 2022 में कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। गंगवाल का परिवार कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की कोशिशों में लगा है। गंगवाल की इंटरग्लोब एविएशन में अब 5.31 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही उनके ट्रस्ट Chinkerpoo Family Trust की भी कंपनी में 8.24 फीसदी हिस्सेदारी है। राहुल भाटिया की इंटरग्लोब एविएशन में करीब 36% हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 9.42 अरब डॉलर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...