16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedBSNL ने कर दी बड़ी गड़बड़ी? जम्‍मू-कश्‍मीर के नक्‍शे से खिलवाड़, पाक-चीन...

BSNL ने कर दी बड़ी गड़बड़ी? जम्‍मू-कश्‍मीर के नक्‍शे से खिलवाड़, पाक-चीन में दिख रहे इलाके

Published on

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपना मोबाइल कवरेज मैप लाइव किया है। उसमें बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली है। बीएसएनएल का कवरेज मैप भारत के अभिन्‍न अंग जम्‍मू-कश्‍मीर के नक्‍शे से खिलवाड़ कर रहा है। नक्‍शे में पाक अधिकृत कश्‍मीर और अक्‍साई चीन के इलाके को पूरी तरह से चीन और पाकिस्‍तान में दिखाया गया है। गिलगित-बालटिस्‍तान का एरिया जिस पर पाक ने जबरन कब्‍जा किया है, बीएसएनएल का कवरेज मैप उसे पाकिस्‍तान के क्षेत्र में दिखाता है। https://bsnl.co.in/coveragemap यूआरएल पर दिख रहे मैप में अक्‍साई चीन का इलाका चीन के अधिकार क्षेत्र को दिखा रहा है, जो लद्दाख के नक्‍शे से खिलवाड़ करता है।

क्‍यों जारी किया बीएसएनएल ने कवरेज मैप
दरअसल, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दिया था और कहा था कि वह अपना कवरेज मैप लाइव करें। यह आदेश जियो, एयरटेल, वीआई पर भी लागू था। इन कंपनियों ने 31 मार्च से पहले अपना कवरेज एरिया मैप लाइव कर दिया था। सबसे आखिर में बीएसएनएल का मैप लाइव हुआ, जिसमें गड़बड़ी देखने को मिल रही है।

जियो, एयरटेल के कवरेज मैप एकदम सटीक
बीएसएनएल का कवरेज एरिया मैप देखने के बाद हमने जियो, एयरटेल का कवरेज एरिया मैप भी चेक किया। https://www.jio.com/selfcare/coverage-map/ और https://www.airtel.in/wirelesscoverage/ के मैप एकदम सटीके मिले। उनमें पूरा जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख भारत के अभिन्‍न अंग के तौर पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में बीएसएनएल की ओर से ऐसी गलती का होना चिंता की बात है।

पूरी तरह से काम भी नहीं कर रहा मैप
ऐसा लगता है कि बीएसएनएल ने कवरेज एरिया मैप को आनन-फानन में रिलीज किया है। हमने इसे इस्‍तेमाल किया तो यह अच्‍छी तरह से काम भी नहीं कर रहा है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इसे बेहतर किया जाएगा, लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर की इंटरनेशनल बाउंड्री लाइन को गलत दर्शाना किसी भी स्‍तर पर ठीक नहीं कहा जाएगा।

लोगों को क्‍या फायदा होगा मैप से
बहुत से लोग बीएसएनएल में स्विच करना चाहते हैं, क्‍योंकि सरकारी कंपनी के रिचार्ज प्‍लान, जियो, एयरटेल और वीआई के मुकाबले सस्‍ते हैं। नया मैप जारी होने से लोगों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उनके एरिया में बीएसएनएल का कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। फ‍िलहाल मैप में 2जी, 3जी और 4जी कवरेज एरिया की जानकारी ली जा सकती है।

5जी नेटवर्क पर काम कर रही कंपनी
बीएसएनएल इस साल अपना 5जी नेटवर्क शुरू कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह जून तक शुरू हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी इसको लेकर सकारात्‍मक संकेत दिए हैं। अगर बीएसएनएल 5जी का रोलआउट तेजी से हो गया है तो इससे निजी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को तगड़ी चुनौती मिलेगी, क्‍योंकि कंपनी सस्‍ते रिचार्ज प्‍लान्‍स की पेशकश करती है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...