11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यडीजे साउंड से गाली...सोशल मीडिया पर मुंबई का वीडियो वायरल, संजय सिंह...

डीजे साउंड से गाली…सोशल मीडिया पर मुंबई का वीडियो वायरल, संजय सिंह बोले- क्या ऐसा है हमारा हिंदू धर्म?

Published on

मुंबई:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राम नवमी जुलूस के एक वीडियाे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साउंड से गालियों बजाए जाने का दावा किया है, हालांकि एनबीटी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। आप नेता ने लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर मुंबई में ये राम नवमी का जुलूस निकला जा रहा है। इसमें ‘मां की गाली’ साउंड से बजाई जा रही है।

X पर हमलावर हुए संजय सिंह
आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। सिंह ने लिखा है कि आपने पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर दिया है। संजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा है कहां सो रहे हो? क्या ऐसा है हमारा हिंदू धर्म? इस वीडियो काफी यूजर्स ने एक्स पर साझा किया है। इसमें दावा किया गया है कि डीजे से काफी भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करके गाना बजाया गया है। इसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था।

मेट्रो स्टेशन के पास का वीडियो
सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो मुंबई मेट्रो के एयरपोर्ट स्टेशन के पास का होने का दावा किया है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन का नाम भी दिख रहा है। एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन के नीचे से ही एक जुलूस निकल रहा है। इसमें कुछ अपशब्दों सुनाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर पुलिस की तरफ से भी कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। संजय सिंह ने इसी वीडियो का एक भाग एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री फडणवीस के ऊपर हमला बोला है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this