11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिहार में पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा, हिरासत में लिए गए...

बिहार में पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा, हिरासत में लिए गए कन्हैया कुमार

Published on

पटनाः

बिहार में पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा पर निकले एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया।’पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा के अंतिम कन्हैया कुमार ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। इससे पहले ही कन्हैया कुमार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास को हिरासत में ले लिया गया।

15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया
डीएसपी कानून व्यवस्था कृष्ण मुरारी ने बताया कि जो भी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गई। कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी को कोतवाली थाना ले जाया जा रहा है। इन लोगों को पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। भीड़ काफी उग्र थी, इसलिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें कन्हैया कुमार भी शामिल है।

कन्हैया कुमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने सभी को राजपुर पुल पर ही रोक दिया, लेकिन कार्यकर्ता वहां डटे रहे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

राहुल गांधी और सचिन पायलट भी पद यात्रा में हुए शामिल
कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा में हर दिन कांग्रेस के बड़े नेता शामिल रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। वहीं पटना में आज सचिन पायलट इस पदयात्रा में शामिल हुए।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...