5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedमार्च में घट गया इक्विटी म्यूचुअल फंड में इनफ्लो, जानिए कितना रहा

मार्च में घट गया इक्विटी म्यूचुअल फंड में इनफ्लो, जानिए कितना रहा

Published on

मुंबई:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर दो अप्रैल 2025 को टैरिफ लगाया। लेकिन भारतीय निवेशकों में मार्च महीने के दौरान भी इसकी चिंता देखी गई। तभी तो मार्च 2025 में म्यूचुअल फंड में निवेश कम हुआ है। इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14% घटकर 25,082 करोड़ रुपये रह गया है। एक महीने पहले ही, मतलब फरवरी 2025 में यह 29,303 करोड़ रुपये था।

मार्च में निकाले गए पैसे
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से मार्च में 1.64 लाख करोड़ रुपये निकाले गए, जबकि फरवरी में 40,076 करोड़ रुपये आए थे। डेट म्यूचुअल फंड से मार्च में 2.02 लाख करोड़ रुपये निकाले गए जबकि फरवरी में 6,525 करोड़ रुपये आए थे। इसका मतलब है कि लोगों ने अपना पैसा म्यूचुअल फंड से निकाल लिया। मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड की सभी 11 कैटेगरी में निवेश आया। फ्लेक्सी-कैप फंड में सबसे ज्यादा निवेश आया। इस कैटेगरी में मार्च में 5,615 करोड़ रुपये आए जबकि फरवरी में 5,104 करोड़ रुपये आए थे। स्मॉलकैप फंड में दूसरा सबसे ज्यादा निवेश आया। यह 4,092 करोड़ रुपये था।

मिडकैप फंड में बढ़ा निवेश
मिडकैप फंड में मार्च महीने के दौरान 3,438 करोड़ रुपये का निवेश आया। पिछले महीने यह 3,406 करोड़ रुपये था। सेक्टरल और थीमैटिक फंड में निवेश लगभग 97% कम हो गया। इस कैटेगरी में मार्च में 170 करोड़ रुपये आए। फरवरी में 5,711 करोड़ रुपये आए थे। डिविडेंड यील्ड फंड में सबसे कम निवेश आया। यह मार्च में 140.51 करोड़ रुपये था। महीने के हिसाब से देखें तो सिर्फ सेक्टरल और थीमैटिक फंड और लार्जकैप फंड में निवेश कम हुआ। लार्जकैप में निवेश 13% घटकर 2,866 करोड़ रुपये हो गया। फरवरी में भी यह 2,866 करोड़ रुपये था।

डेट म्यूचुअल फंड से निकाले गए पैसे
डेट म्यूचुअल फंड की सभी कैटेगरी से मार्च में पैसा निकाला गया। लिक्विड फंड से सबसे ज्यादा 1.33 लाख करोड़ रुपये निकाले गए। इसके बाद ओवरनाइट फंड से 30,015 करोड़ रुपये निकाले गए। क्रेडिट रिस्क फंड और गिल्ट फंड से सबसे कम पैसा निकाला गया। क्रेडिट रिस्क फंड से 294 करोड़ रुपये और गिल्ट फंड से 101 करोड़ रुपये निकाले गए। हाइब्रिड म्यूचुअल फंड से मार्च में 946 करोड़ रुपये निकाले गए। फरवरी में इसमें 6,803 करोड़ रुपये आए थे। आर्बिट्राज फंड, इक्विटी सेविंग्स फंड और कंज़र्वेटिव हाइब्रिड फंड से भी पैसे निकाले गए। इनसे क्रमशः 2,854 करोड़ रुपये, 561 करोड़ रुपये और 271 करोड़ रुपये निकाले गए।

सबसे ज्यादा निवेश केस फंड में?
मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड में सबसे ज्यादा निवेश आया। यह 1,670 करोड़ रुपये था। डायनेमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज फंड और एग्रेसिव हाइब्रिड फंड में भी निवेश आया। इनमें क्रमशः 776 करोड़ रुपये और 293 करोड़ रुपये आए। अन्य योजनाओं में निवेश 38% बढ़ा है। इनमें इंडेक्स फंड, ETF और विदेशों में निवेश करने वाले फंड शामिल हैं। अन्य योजनाओं में मार्च में 14,148 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। फरवरी में 10,248 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...