11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यक्या है वाराणसी का खौफनाक रेप कांड, जिस पर PM मोदी एयरपोर्ट...

क्या है वाराणसी का खौफनाक रेप कांड, जिस पर PM मोदी एयरपोर्ट पर फिक्रमंद दिखे

Published on

वाराणसी:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। उनके आगमन के लिए बीते कुछ दिनों से लगातार तैयारी जोरों पर चल रही थी। पोस्टर, बैनर से लेकर जनसभा का मंच तक सजा हुआ है। प्रशासन, पुलिस और भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं तक में उत्साह दिख रहा है। हालांकि पीएम मोदी जब वाराणसी में फ्लाइट से बाहर निकले तो यहां घटे जघन्य कांड को लेकर फिक्रमंद नजर आए।

वाराणसी में छात्रा से 6 दिनों तक हैवानियत का हैरान करने का मामला सामने आया है। लड़की 29 मार्च को गायब हुई थी और वह 4 अप्रैल को बेसुध हालत में बरामद की गई। इन छह दिनों में उसके साथ 23 लोगों ने रेप किया। इस दौरान छात्रा को ड्रग्स देकर नशे में रखा गया। पुलिस की पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड है। अपने कैफे कॉन्टिनेंटल के जरिए उसने 15 लड़कों को एजेंट बना रखा था। ये एजेंट उसके लिए लड़कियों को दोस्त बनाते थे। रेप करने के बाद लड़कियों का वे ब्लैकमेल करते थे।

ट्रैप में छात्रा भी फंस गई। उसे गैंगरेप का शिकार होना पड़ा। पुलिस की जांच में उन होटलों और कैफे की लोकेशन मिली है, जहां लड़की के साथ रेप की घटना की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश ,अनमोल, साजिद, जाहिर, इमरान, जैब, अमन और राज खान को आरोपी बनाया गया है। सभी हुकूलगंज और आसपास के रहने वाले हैं। इसमें से 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं।

29 मार्च को सहेली के घर से लौटते समय पीड़िता को रास्ते में राज विश्वकर्मा मिला। वह उसे लेकर लंका के कैफे में गया। रात में उसके साथ रेप किया। अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम के युवक ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया । उसके साथ गलत काम कर नदेसर में छोड़ दिया। इन घटनाओं से लड़की सहम गई। वह रास्ता भटक गई। रात भर भटकने के बाद 31 मार्च को नदेसर में आयुष नाम का युवक मिला।

आयुष ने अपने दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मलदहिया स्थित एक कैफे ले जाकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की राह भटक गई। होटल के बाद उसे इमरान मिला। उसने होटल में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया।

इसी तरह भटकते समय बेटी को साजिद अपने दो दोस्तों के साथ मिला। वह उसे औरंगाबाद में किसी गोदाम में ले जाकर हैवानियत की। इसके बाद साजिद अपने दोस्त अमन के साथ उसे किसी के कमरे में ले गया। वहां रात भर उसके साथ गलत काम किया गया। रात में सिगरा स्थित मॉल के पास छोड़ दिया। वहां 2 अप्रैल की सुबह उसे राज खान नाम का युवक मिला।

राज खान ने हुकुलगंज स्थित घर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करने की कोशिश की। लड़की ने मना किया तो अस्सी ले जाकर उसे छोड़ दिया। मां ने कहा कि 3 अप्रैल को बेटी अपनी सहेली के घर पहुंची और सो गई। शाम को घर आने के दौरान रास्ते में दानिश मिला। वह उसे कमरे पर ले गया, जहां सोहेल, सोहैब और एक अन्य ने उसके साथ रेप किया।

लड़की उनसे छूटने के बाद फिर सहेली के घर जाकर सो गई। 4 अप्रैल को घर पहुंचने पर उसने आपबीती सुनाई। डीसीपी वरुणा क्षेत्र चंद्रकांत मीणा के निर्देश पर तीन में गठित की गई। टीमों ने छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से छह को रविवार रात ही हिरासत में लिया गया था। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज श्रीराम उपाध्याय का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पीड़िता की मां का कहना है कि गैंगरेप की घटना के बाद से डरी बेटी की स्थिति का सभी ने फायदा उठाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तृत जानकारी ली। पीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...