11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यवाराणसी: ठेले पर चाऊमीन बेचने वाला कैसे बन गया सेक्स रैकेट सरगना?...

वाराणसी: ठेले पर चाऊमीन बेचने वाला कैसे बन गया सेक्स रैकेट सरगना? गैंगरेप के मेन आरोपी कैफे मालिक अनमोल की कहानी

Published on

वाराणसी:

7 दिनों तक युवती के साथ 23 लड़कों के द्वारा रेप की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। पीएम दौरे से महज एक हफ्ते के पहले हुए इस घटना ने विपक्ष को भी निशाना साधने के मौका दे दिया। मुद्दा बढ़ता देख पीएम मोदी ने भी इस मामले का संज्ञान ले लिया अब अधिकारियों में भी हड़कम्प की स्थिति है। मामले के दर्ज होने के बाद से 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 11 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब तक कि जांच में पुलिस ने एक कैफे संचालक अनमोल गुप्ता को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया है। क्या है इस अनमोल गुप्ता की कहानी कैसे सड़क किनारे ठेले पर फास्ट फ़ूड बेचने वाला लड़का 2 सालों में इतना खतरनाक कैसे हो गया।

सड़क किनारे फास्ट फ़ूड लगाता था अनमोल
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। शुरुआती जांच के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि सिगरा थाना स्थित एक कैफे संचालक अनमोल गुप्ता इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। शिवपुर थाने के मीरपुर बसहि का रहने वाला अनमोल गुप्ता 2018 में सिगरा थाना क्षेत्र में चाउमीन का ठेला लगता था। 2020 में इसने सोनिया पोखरे के पास एक छोटी सी दुकान किराए पर ले ली।

इसी जगह से इसने नशे और लड़कियों के अवैध कारोबार में घुसने का जुगाड़ लगाया। इसी सोच के तहत अनमोल ने सिगरा क्षेत्र के पिसाच मोचन के पास एक कैफे खोल दिया। यंहा लड़कियों को नशे की आदत लगा कर देह व्यापार के दलदल में उतारने का पूरा रैकेट अनमोल चलाने लगा।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना में शामिल सभी लोग इस धंधे में अनमोल के सहयोगी थे और कमीशन के आधार पर लड़कियों को पहले नशे की लत लगते और नशे में रेप कर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करते थे। इसी ब्लैकमेलिंग नशा और देह व्यापार के धंधे से अनमोल ने खूब पैसा कमाया।

कोई ग्रेजुएशन का छात्र तो कोई प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी
अनमोल ने कैफे खोलने के बाद तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार किया। 20 से 25 साल के युवा उसके कैफे में नशे के चक्कर में आते थे और अनमोल के लाइफ स्टाइल से खूब प्रभावित होते थे। इस घटना में जो आरोपी है वो सभी 20 से 25 साल के युवा है। ये युवा पैसों और नशे के चक्कर में लड़कियों को कैफे तक लाते थे।

इस मामले में भी लड़की को पहले नशा दिया गया और उसके बाद उसके साथ रेप कर उसका वीडियो बनाया गया। इस घटना में शामिल कोई युवा ग्रेजुएशन का छात्र है तो कोई प्राइवेट कंपनी का साधारण सा कर्मचारी। एक लड़का मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड से आईटीआई भी कर रहा है। कोई मैकेनिक तो किसी की स्टेशनरी की दुकान चलाता है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...