12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बारिश के आसार, बिहार में आंधी का अलर्ट, MP में...

दिल्ली में बारिश के आसार, बिहार में आंधी का अलर्ट, MP में गर्मी का कहर जारी,

Published on

दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान बारिश होने और आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में कुछ कमी आई, जिससे यहां पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 12 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 13 से 16 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में लगातार तीन दिन लू की स्थिति रही। 10 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू रही। अब अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। उत्तर भारत के मैदानों पर भी एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ एक पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ रेखा दिल्ली से होकर गुजर रही है। यह पैटर्न अगले तीन दिन तक बना रहेगा। 12 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
बिहार में आई आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण विभिन्न जिलों में अब तक 80 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दरअसल, बिहार के कई जिलों में मौसम में अचानक आए बदलाव ने कहर बरपाया है। कई लोगों की मौत के साथ-साथ फसलों और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भयंकर तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से आई इस आपदा ने जीवन और आजीविका दोनों को प्रभावित किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 12 अप्रैल तक पूरे बिहार में बारिश, बिजली और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही गर्मी
मध्य प्रदेश में धूप की तपिश बढ़ने के साथ गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। गर्म हवाओं का भी असर बढ़ने की संभावना के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आम लोगों से सतर्क रहने के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर ज्यादा हो जाता है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य में बढ़ती गर्मी और लू की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

राजस्थान में बारिश और आंधी का अनुमान
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश की संभावना बनी है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11-12 अप्रैल को रहेगा। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 13 अप्रैल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...