5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 20 लोग किए गए रेस्क्यू,...

अहमदाबाद की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 20 लोग किए गए रेस्क्यू, एक बच्ची नीचे गिरने से बची-वीडियो

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक बहुमंजिला अपॉर्टमेंट में आ लग गई। आग लगने की सूचना पर बिल्डिंग में अफरा-तफरी फैल गई। लोग बालकनी से कूदकर दूसरी मंजिल पर जाने लगे। आगजनी की यह घटना खोखर सर्किल स्थित परिस्कर 1 अपार्टमेंट में हुई। इस दौरान आग के धुएं में फंसी तीन महिलाओं ने बेहद सूझबूझ से काम लिया और बच्चों को सीढ़ियों से ले जाने की बजाए बालकनी से लटकाकर दूसरी मंजिल पर भेजा। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस पूरी घटना में एक बच्ची नीचे गिरने से बाल-बाल बची।

छठवीं मंजिल पर लगी आग
आग खोखर सर्किल स्थित परिस्कर 1 अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी। आग ने कुछ इस तरह विकराल स्वरूप धारण कर लिया की पूरी इमारत आग की चपेट में आई। लोग बचने के लिए पैसेज से लटकते तक नजर आए। हालांकि फायर विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, हादसे में 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। बिल्डिंग में आग लगने की यह घटना तीन बजे के करीब हुई।

आग के बाद फैली दशहत
बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर अपार्टमेंटों में मौजूद लोग घबरा गए। आग के धुंए ने परेशानी को और बढ़ा दिया। कई फैमिली को भागकर बालकनी की तरफ आना पड़ा। धुएं से बचने और दम घुटने के डर से युवकों ने बालकनी से लटकर जान बचाई। कुछ लोगों ने मदद की गुहार लगानी पड़ी। अफरा-तफरी के माहौल में लोगों के बीच डर देखा गया। आग जब लगी तो ज्यादातर फ्लैट्स में महिला और बच्चे मौजूद थे। धुएं की चपेट में आए लोगों को उपचार देकर बाद में घरों को भेजा गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...