5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'गांजा मत फूंकिए, फूंकना ही है तो... युवा कार्यकर्ताओं को ये क्या...

‘गांजा मत फूंकिए, फूंकना ही है तो… युवा कार्यकर्ताओं को ये क्या सिखा रहे प्रशांत किशोर?

Published on

पटना:

जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज शुक्रवार 11 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक रैली कर रहे हैं। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘गांजा फूंकने’ को लेकर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रशांत किशोर अपने कार्यकर्ताओं से कहते सुने गए, ‘शरीर से मजबूत रहिएगा, दिमाग सचेत रहेगा तभी 11 को फूंकिएगा। उससे पहले नहीं फूंकना है। रात भर ग्रामीणों के साथ बैठकर गांजा मत फूंकिएगा।’ उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, ‘चाचा (नीतीश कुमार) का राज है, दारू बंद है, लिट्टी-चोखा के बाद गांजा सेशन मत शुरू कर दीजिएगा।’

मन न माने तो 11 अप्रैल के बाद ही… पीके का विवादित बयान
प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘अगर फिर भी मन नहीं माने तो 11 अप्रैल के बाद फूंकिएगा। वैसे किसी को फूंकना नहीं है, लेकिन अगर करना ही है तो कम से कम 11 के बाद कीजिए।’ यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार की जनता बदलाव चाहती हैं: प्रशांत किशोर
इससे पहले, प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बिहार में अगले छह महीनों में चुनाव होने की संभावना है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को स्पष्ट बताया, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा किया है

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिहार की जनता उनके ‘धोखेबाज रवैये’ को पहचान चुकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब बिहार में बदलाव केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि भ्रष्टाचार, पलायन और शिक्षा की बदहाली जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता बनना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...