9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: पति की मौत में हत्या का शक, पत्नी ने बुलाई पुलिस,...

UP: पति की मौत में हत्या का शक, पत्नी ने बुलाई पुलिस, जलती चिता को बुझाकर शव कब्जे में लिया

Published on

कानपुर ,

कानपुर के चकेरी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और शव को कब्जे में ले लिया. दरअसल, मृतक की पत्नी को पति की मौत में हत्या का शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी.

पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, यहां 32 साल के सोहन लाल द्विवेदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. सोहन पेशे से बिजली मैकेनिक थे और अपनी पत्नी नीलम व तीन बेटियों के साथ रहते थे. घटना के वक्त नीलम अपने बच्चों के साथ बिहार के गया मायके गई हुई थीं.

पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लिया

9 अप्रैल को नीलम को सूचना मिली कि उनके पति की मौत हो गई है. बताया गया कि सुबह बिस्तर पर सोहन नहीं उठे, तो उनके छोटे भाई ज्ञानी उर्फ मोहन ने देखा कि उनकी मौत हो चुकी है. इसके बाद घरवालों ने जल्दी से शव को सिद्धनाथ घाट ले जाकर अंतिम संस्कार शुरू कर दिया.

जब नीलम कानपुर पहुंची तो उसने देखा कि सोहन के सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे थे. उसे शक हुआ कि मौत सामान्य नहीं है, बल्कि हत्या की गई है. नीलम और उसके भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मृतक की पत्नी को पति की हत्या की आशंका
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चिता पर पानी डालकर आग बुझाई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एडिशनल डीसीपी ईस्ट मनोज पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this