9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'शिवाजी महाराज कभी उन्हें आशीर्वाद नहीं देंगे'... अमित शाह के रायगढ़ दौरे...

‘शिवाजी महाराज कभी उन्हें आशीर्वाद नहीं देंगे’… अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर संजय राउत का तंज

Published on

मुंबई

देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 अप्रैल को रायगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज उन्हें आशीर्वाद नहीं देंगे। राउत ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था और तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर भी अपनी बात रखी। उनका कहना है कि बीजेपी राणा को फांसी देने का क्रेडिट लेना चाहती है और चुनावों में इसका फायदा उठाना चाहती है।

अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर टिप्पणी
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर टिप्पणी की। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज उन्हें(अमित शाह) कभी आशीर्वाद नहीं देंगे। इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के अखंड महाराष्ट्र को तोड़ने का सपना देखा। मुंबई को लूटना चाहा और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से बनी शिवसेना को तोड़ने की कोशिश की। उन्हें छत्रपति के चरणों में स्थान नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
राउत ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमित शाह यहां कानून व्यवस्था देखने आ रहे हैं। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं बची है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें याद नहीं है कि वे महाराष्ट्र के गृहमंत्री हैं। राउत ने कहा कि मुंबई, नागपुर और महाराष्ट्र के हर कोने में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोज बलात्कार, हत्या और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं लेकिन देवेंद्र फडणवीस राजनीति करने में व्यस्त हैं।

बीजेपी करना चाहती है राणा फेस्टिवल
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर राउत ने कहा कि आतंकवादी को अमेरिका से लाना अच्छी बात है। लेकिन बीजेपी को समझना चाहिए कि राणा को भारत में मुकदमा चलाकर फांसी देने के लिए लाया गया है। न कि क्रेडिट लेने के लिए। राउत ने कहा कि बीजेपी राणा फेस्टिवल करना चाहती है और यह बताना चाहती है कि यह सब उनकी वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है और बीजेपी को इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहिए। राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी को पुलवामा और कुलभूषण जाधव जैसे मामलों का भी क्रेडिट लेना चाहिए। राउत ने आशंका जताई कि बीजेपी बिहार या पश्चिम बंगाल के चुनावों से पहले राणा को फांसी दे देगी और पूरे देश में राणा फेस्टिवल मनाएगी। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की योजना है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this