9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यवाराणसी में बनने जा रहा है कुछ ऐसा जो आज तक.... पीएम...

वाराणसी में बनने जा रहा है कुछ ऐसा जो आज तक…. पीएम मोदी ने किया इस योजना का ऐलान

Published on

वाराणसी:

काशीवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा से विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देते रहे हैं। अपने 50वें दौरे पर पीएम मोदी ने काशी को एक ऐसी सौगात दी है, जिसे सुन कर हर काशीवासी भी गौरवान्वित महसूस करेगा। ये सौगात लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एक्सपेंशन को लेकर है। वाराणसी के एयरपोर्ट के विस्तार की कड़ी में सिंगापुर की तर्ज पर अब एयरपोर्ट के रनवे के नीचे से गाड़ियां गुज़र सकेंगी। सिक्स लेन वाली ये टनल करीब ढाई किलोमीटर लंबी होगी।

रनवे के नीचे से गुजरेगी सिक्स लेन टनल- कौशल राज शर्मा
मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के क्रम में एक और रनवे बनने के साथ एयरपोर्ट का क्षेत्र भी बढ़ रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 का करीब ढाई किलोमीटर लंबाई एयरपोर्ट विस्तार में आ रही है। हाईवे का यातायात सुगम तरीके से चलता रहे इसके लिए एयरपोर्ट के फ्लाईओवर के पास से एक सिक्स लेन टनल बनाई जाएगी, जो दूसरे छोर पर जौनपुर मार्ग पर निकलेगी। मंडल आयुक्त ने बताया कि सिंगापुर जैसे देश में ऐसे टनल बनाए जा चुके हैं। एयरपोर्ट ऑथरिटी के इस प्रोजेक्ट को एनएचएआई पूरा करेगी। शुरुआती दौर में 3 साल का समय सीमा इस प्रोजेक्ट के लिए रखी गई है।

हाइ एक्सप्लोसिव से सुरक्षित रहेगी ये टनल , साढ़े छह सौ करोड़ होंगे खर्च
सुरक्षा के सवाल पर मंडल आयुक्त ने बताया कि इस टनल को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि इसके अंदर हाई पोटेंशियल वाले एक्सप्लोसिव का भी कोई असर न पड़े। इस प्रोजेक्ट पर कुल 650 करोड़ खर्च होंगे। ढाई किमी लंबे टनल के दोनों छोर पर गाड़ियों की उच्च तकनीकी के साथ स्कैनिंग भी होगी।

ऊपर दो विमानों की एकसाथ होंगी लैंडिंग और टेक ऑफ
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट रनवे के नीचे टनल में सिक्स लेन में गाड़ियां गुज़र रही होंगी, तो टनल के ठीक ऊपर दो विमान एकसाथ टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद विमानों के 110 विमानों की आवाजाही हो सकेगी। अभी ये क्षमता महज 45 विमानों की है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this