4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यवक्फ कानून बंगाल में लागू नहीं होगा तो फिर दंगा क्यों, मुर्शिदाबाद...

वक्फ कानून बंगाल में लागू नहीं होगा तो फिर दंगा क्यों, मुर्शिदाबाद हिंसा पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

Published on

कोलकाता:

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार से ही मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। गुटीय झड़पों के कारण स्थिति गरमा गई है। राज्य पुलिस ने अशांति को रोकने के लिए शनिवार सुबह एक कड़ा संदेश जारी किया। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों को शांत रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत और संयमित रहें। धर्म के नाम पर किसी भी अधार्मिक व्यवहार में शामिल न हों। हर इंसान की जान कीमती है। राजनीति के लिए दंगे मत भड़काओ। जो लोग दंगा कर रहे हैं वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बंगाल में भड़की हिंसा पर क्या बोलीं ममता?
दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अनुरोध किया। हालांकि इस कानून के खिलाफ राज्य भर में अलग-अलग संगठन अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इस बीच शुक्रवार से मुर्शिदाबाद के कई हिस्सों में अशांति फैलने लगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि याद रखें हमने वह कानून नहीं बनाया। जिस पर बहुत से लोग भड़के हुए हैं। यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है। इसलिए आप जो जवाब चाहते हैं। वह केंद्र सरकार से मांगना चाहिए।

कानून बंगाल में लागू नहीं होगा तो दंगा किसलिए?
ममता बनर्जी ने सवाल किया कि हमने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। हम इस कानून का समर्थन नहीं करते। यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा। तो दंगा किसलिए। बनर्जी ने कहा कि दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते। कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं।

शांति और सद्भाव की अपील
ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि धर्म का मतलब मानवता, सद्भावना, सभ्यता और सद्भाव है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करती हूं।

118 लोग गिरफ्तार
दरअसल शुक्रवार के बाद शनिवार को शमशेरगंज और सुती इलाकों में फिर से अशांति फैल गई। अशांति को रोकने के लिए पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी सड़कों पर उतर आए हैं। अब तक अशांति के सिलसिले में 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...