5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअंबेडकर जयंती से कांग्रेस शुरू करेगी मिशन गुजरात अभियान... जानें क्या है...

अंबेडकर जयंती से कांग्रेस शुरू करेगी मिशन गुजरात अभियान… जानें क्या है पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली :

हाल ही में अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित मीटिंग और अधिवेशन में गुजरात को लेकर किए गए प्रस्ताव के मद्देनजर कांग्रेस अब गुजरात को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रही है। दो दिन के सत्र के फौरन बाद पार्टी ने वहां बाकायदा अपने अभियान की शुरुआत करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आगामी 14 अप्रैल से अपने मिशन गुजरात की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत वह राज्यभर में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालेगी। वहीं तीसरे हफ्ते में राहुल गांधी एक बार फिर गुजरात का दौरा कर सकते हैं।

चर्चा है कि वह आगामी 15 अप्रैल को गुजरात पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी तारीख को लेकर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उनका गुजरात आना तय बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरान वह कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना जिलाध्यक्षों के सशक्तिकरण की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान वह एक दिन के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

पार्टी के एक अहम रणनीतिकार के मुताबिक, इन सबको लेकर गुजरात कांग्रेस में मंथन चल रहा है। उक्त रणनीतिकार का कहना था कि अभी तक हम सब एआईसीसी सत्र की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। उससे निपटकर अब हम अपनी आगामी योजना को अंतिम रूप देने में लगे हैं। अगले एक दिन में तमाम चीजें तय हो जाएंगी।

सूत्रों के मुताबिक, अंबेडकर जयंती के दिन इस यात्रा की प्रतीकात्मक शुरुआत हो जाएगी, उसके बाद यह लगातार चलेगी या कुछ दिनों बाद यह विधिवत चलेगी, इसपर मंथन हो रहा है। सोशल एक्टिविस्ट व दलित युवा नेता जिग्नेश मेवाणी इसका अहम चेहरा बन सकते हैं। मेवाणी सक्रिय तौर पर यात्रा का हिस्सा रहेंगे। पार्टी इसमें पूरी प्रदेश इकाई को लगाने की योजना बना रही है। यह यात्रा जिले जिले और ग्रामीण इलाके में जाएगी। वहां लोगों के बीच जाकर पार्टी बताएगी कि कैसे बीजेपी संविधान, संस्थाओं पर हमला कर रही है। पार्टी इस कवायद के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। पार्टी इसमें दलितों, आदिवासियों व अल्पसंख्यकों तक जाकर बताएगी कि कैसे बीजेपी सरकार में आपके अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...