5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यजयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की भिड़ंत में UP...

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की भिड़ंत में UP के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह कार और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी मृतकों के शव कार में फंस गए. वहीं ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गया. सभी मृतक उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे, जो सीकर के खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.

हादसा मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर हुआ. जहां सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर नेकावाला टोल के पास ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद कोहराम मच गया. सूचना पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रायसर थानाधिकारी रघुवीर सिंह के अनुसार ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. जिसमें एक ही परिवार के 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक 12 महीने का बच्चा है.

सभी मृतक यूपी के लखनऊ के रहने वाले थे. रविवार को सभी अपनी कार से रिंगस के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नेकावाला टोल के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से कार भीड़ गई.हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मृतकों के शव कार में ही फंस गए, जिन्हें स्थानीय मदद से पुलिस ने बाहर निकाला. फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, मामले आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...