5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'वक्फ कानून पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से...

‘वक्फ कानून पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर निर्मम हत्या कर दी गई.

लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में बीजेपी नेताओं को संबोधित कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वक्फ कानून को लेकर हिंसा भड़काई जा रही है. मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और ये सब कौन हैं, ये सब वही दलित, वंचित हैं, जिन्हें इस जमीन का लाभ मिलने वाला है. ये जमीन राजस्व के रिकॉर्ड में फिर से आएगी तो एक गरीब भी हाईराइज बिल्डिंग का लाभ उठा पाएगा. उसको भी अच्छा फ्लैट मिलेगा.’

‘विपक्ष को सता रहा है डर’
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को डर है कि गरीबों को हाईराइज बिल्डिंग घर मिल जाएगा तो इनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा. इसी लिए ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं.

उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया में अगर हिंदू कहीं भी प्रताड़ित होता है तो वह भारत की ओर आएगा. लेकिन कांग्रेस-सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों इसमें हमेशा बाधक रहे हैं. उन लोगों ने हमेशा इन लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का काम किया है. उन्हें शरणार्थी के रूप में रखा, लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपनाया है. ऐसे ही इन लोगों ने वक्फ संशोधन कानून में भी ये लोग हिंसा कर रहे हैं.’

‘अव्यवस्था पैदा करने की हो रही है कोशिश’
CM योगी ने कहा कि धमकी दी जा रही है, फिर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि इन लोगों को भय है कि जो जमीन राजस्व में आएगी तो गरीबों को अस्पताल मिलेंगे. मेडिकल कॉलेज बनेंगे, शिक्षा के अच्छे केंद्र बनेंगे. जहां वंचितों को बच्चों को पढ़ने की अच्छी सुविधा मिलेगी. इस लिए ये लोग इस कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं.

मुर्शिदाबाद हिंसा में 3 लोगों की मौत
दरअसल, बीते दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई, उपद्रवियों ने कई इलाकों में पथराव-आगजनी की, ट्रेनें रोकीं और पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाया. हिंसा में अब तक 3 की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने उपद्रवियों को खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इलाके में शांति बहाल करने के लिए पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...