14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलखुद से हुई गलती, साथी को दिखाने लगे एटीट्यूट, रियान पराग ने...

खुद से हुई गलती, साथी को दिखाने लगे एटीट्यूट, रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स को हरवा दिया

Published on

दिल्ली:

आईपीएल 2025 के 28वें मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरी और उसने बोर्ड पर 173 रन लगाए। जवाब में आरसीबी ने इस टारगेट को चेज करने में सिर्फ 17.1 ओवर लिए। आरसीबी के लिए इस मैच में फिल साल्ट ने 65 रन की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए। हालांकि राजस्थान की टीम को विराट का विकेट पहले ही मिल जाता लेकिन रियान पराग की एक गलती ने ये मौका छीन लिया।

रियान ने छोड़ा कोहली का कैच
रियान पराग ने विराट कोहली का एक आसान कैच छोड़ दिया। यह कैच संदीप शर्मा के ओवर में छूटा। इस वजह से कोहली को आउट करने का एक सुनहरा मौका हाथ से निकल गया। बाद में यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी और रियान पराग के साथ उनकी साझेदारी की बदौलत RR ने 173 रन बनाए।

संदीप शर्मा की गेंद पर विराट कोहली ने एक शॉट खेला। गेंद हवा में ऊंची गई। रियान पराग मिड-ऑन से दौड़कर आए और कैच लेने की कोशिश की। लेकिन, वे कैच नहीं पकड़ पाए। यह एक आसान कैच था, पर पराग ने इसे छोड़ दिया। इससे वे निराश दिखे। उन्होंने तुषार देशपांडे से कुछ बातें भी कीं। तुषार भी गेंद की तरफ आ रहे थे, लेकिन फिर पीछे हट गए।

कोहली के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड
संदीप शर्मा ने IPL में कोहली को 7 बार आउट किया है। वे लगभग आठवीं बार उन्हें आउट करने वाले थे। लेकिन, कैच छूटने की वजह से कोहली बच गए और उन्होंने दो रन बना लिए। पराग, जो कोहली को अपना आदर्श मानते हैं, कैच छोड़ने के बाद हैरान दिखे। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस घटना पर खूब प्रतिक्रिया दी। अगर इस कैच को पराग पकड़ लेते तो आरसीबी की टीम के ऊपर दवाब आ सकता था और कहीं ना कहीं इस मैच में राजस्थान की टीम वापसी कर सकती थी।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...