9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहार: स्टूडेंट को टीचर की बेटी से हुआ प्यार, मंदिर में कर...

बिहार: स्टूडेंट को टीचर की बेटी से हुआ प्यार, मंदिर में कर ली शादी तो मचा बवाल

Published on

जमुई,

बिहार के जमुई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक छात्र को ट्यूशन पढ़ने के दौरान अपने ही टीचर की बेटी से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली और अब सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगा रहे हैं. दरअसल अलीगंज इलाके में ट्यूशन के दौरान शुरू हुई ये प्रेम कहानी आठ साल बाद शादी के मुकाम तक पहुंच गई लेकिन अब यह प्रेमी जोड़ा अपने ही परिवार से जान का खतरा महसूस कर रहा है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

मामले की शुरुआत साल 2017 में हुई, जब अलीगंज बाजार के चाय दुकानदार अनिल राम का बेटा राजीव कुमार ट्यूशन पढ़ने शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडेय के घर जाया करता था. वहीं उसकी बेटी गुड़िया से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम हो गया. दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिससे गुड़िया के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. उन्होंने गुड़िया पर नज़र रखना शुरू कर दिया और उस पर तरह-तरह की पाबंदियां लगा दीं. यहां तक कि उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा.

गुड़िया के अनुसार, उसे खाना तक नहीं दिया जाता था और घर में कैद कर रखा जाता था. उसने बताया कि राजीव उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाता था और उसका पूरा ख्याल रखता था. प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने 17 मार्च 2025 को देवघर मंदिर में विवाह रचा लिया. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे मामला गरमा गया.

इसके बाद गुड़िया के परिजनों ने प्रेमी राजीव के पिता अनिल राम पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया. राजीव का आरोप है कि पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर छोड़ने के बदले 10,000 की मांग की, जिसे चुकाने के बाद छोड़ा गया.

विवाह के बाद दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, जिसके बाद वो पिछले कई दिनों से छुप-छुप कर रह रहे थे. आखिरकार दोनों ने जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद से मिलकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई. एसपी के निर्देश पर गुड़िया का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे राजीव के परिजनों को सौंप दिया गया. प्रेमी जोड़ा अब प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this