9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'शिवाजी, शिवाजी... शाह ने ऐसा जिक्र कर महाराज का अपमान किया, केस...

‘शिवाजी, शिवाजी… शाह ने ऐसा जिक्र कर महाराज का अपमान किया, केस दर्ज करें’, संजय राउत क्यों हैं आक्रामक?

Published on

मुंबई:

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा कि अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज के मेघडंबरी के सामने औरंगजेब की कब्र को समाधि बताया। राउत ने पूछा कि क्या औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था? इसलिए अमित शाह को उससे इतना प्यार है? उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के दुश्मन की कब्र को समाधि का दर्जा देने का बयान देश के गृहमंत्री के मुंह से निकला।

फडणवीस, शिंदे, अजित पवार पर भी हमला
राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज बगल में बैठे थे। उन्हें इस बात का बुरा लगना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शिवराया के ढोंगी भक्त एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार को भी इस पर आपत्ति होनी चाहिए थी। राउत ने कहा कि अगर समाधि शब्द किसी और के मुंह से निकला होता तो तिकड़ी में से दादा संयमी हैं। लेकिन फडणवीस और शिंदे ने हायतौबा मचा दिया होता। उन्होंने कहा कि कल किसी के मुंह से एक शब्द नहीं निकाला।

अमित शाह के भाषण पर निशाना साधा
राउत ने मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह का भाषण सुनो। उन्होंने शिवाजी महाराज का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने शिवाजी, शिवाजी, शिवाजी का जिक्र किया। राउत ने कहा कि शिवाजी महाराज नहीं कहेंगे तो याद रखना वे छत्रपति थे। वे छत्रपति हैं कि नहीं? यह देश के गृहमंत्री को मालूम नहीं। वे रायगढ़ से आकर महाराष्ट्र को ज्ञान देते हैं। वे क्या हमारे महाराष्ट्र के ज्ञानदेव हैं? राउत ने कहा कि शिवाजी ने ये किया, शिवाजी ने वो किया, यह तुम्हारी भाषा है। तुम्हारी जीभ महाराजाओं को आरे-तुरे कहने की हिम्मत कैसे करती है? यह महाराजाओं का अपमान है।

मुख्यमंत्री करें केस
राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे उल्लेख करने पर मामला दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने पूछा कि दूसरों पर करते हो तो क्या देश के गृहमंत्री और गुजरात के नेताओं को अभयदान है? उन्होंने पूछा कि कहां हैं एकनाथ शिंदे नकली हिंदुत्ववाले? क्या यह छूट सबको है? उन्होंने कहा कि इनका छत्रपति प्रेम ढोंगी है। राउत ने कहा कि जिन्होंने छत्रपति के महाराष्ट्र पर औरंगजेब की तरह बदले की कार्रवाई की। वे हमें छत्रपति पर ज्ञान देंगे और उनके आसपास बैठे छत्रपति के वंशज और छत्रपति का जय करने वाले लोग सिर हिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्य पर अभी तक इतनी बुरी घड़ी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंकने के विचार से लोग भरे हुए थे। इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छावा फिल्म का प्रदर्शन किया। इससे लोग भड़क गए। राउत ने कहा कि फडणवीस ने लोगों को भड़काने के लिए यह फिल्म दिखाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...