11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यUP : ‘मुझे भाभी की…’, देवर ने कर दिया कांड, भाई की...

UP : ‘मुझे भाभी की…’, देवर ने कर दिया कांड, भाई की बीवी को बहाने से घर बुलाया, फिर…

Published on

मुजफ्फरनगर।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्ते के देवर ने भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बोरे में भरकर ठिकाने लगाया। महिला जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। थक हारकर उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सीसीटीवी कैमरे ने देवर की पोल खोलकर रख दी।

चारा लेने गई थी महिला
यह पूरा मामला जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव का है। जहां, एक बुजुर्ग महिला के कानों में कुंडल देखकर उसके रिश्ते के देवर का मन डोल गया। देवर ने बहाने से भाभी को बुलाया और गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला 11 अप्रैल को पशुओं का चारा लेने गई। शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजनों थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सख्ती से पूछताछ करने पर खुला राज
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इस दौरान महिला का देवर भंवर सिंह बाइक पर बोरा लादकर ले जाते देखा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ कि तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि भाभी के कान के कुंडल उसे पसंद आ गए थे। उसी को हासिल करने के लिए मैंने ये सब किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव को रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रजवाहे में तलाश शुरू की और 3 दिन बाद 14 अप्रैल को मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के रजवाहे से बोरे में बंद सरोज का शव बरामद किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...