11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? ये दो राज्य...

बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? ये दो राज्य हैं कारण, संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर देरी होती नजर आ रही है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह चुनाव अब अगले महीने तक टल सकता है. जबकि यह चुनाव इस साल जनवरी में ही होना था.इस देरी की सबसे बड़ी वजह उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव न होना बताया जा रहा है. जब तक इन दो महत्वपूर्ण राज्यों में संगठन का नेतृत्व तय नहीं होता, तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी लटका रह सकता है.

अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन में हो सकते हैं बड़े फेरबदल
बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी के संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड में भी कुछ कद्दावर नेताओं को शामिल किया जा सकता है.पार्टी फिलहाल ऐसे नेता की तलाश में है, जो न केवल संगठन को मजबूती से संभाल सके, बल्कि पार्टी को चुनावी दृष्टिकोण से भी दिशा दे सके. सूत्रों का कहना है कि इस बार अध्यक्ष चयन में राजनीतिक संदेश देने से ज्यादा संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है.

बदले जा सकते हैं 50 फीसदी राष्ट्रीय महासचिव
नए अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी के लगभग 50 फीसदी राष्ट्रीय महासचिवों को बदला जा सकता है. युवा चेहरों को संगठन में जगह देने की योजना पर काम हो रहा है. कुछ वरिष्ठ नेताओं को केंद्र सरकार से हटाकर संगठन में लाया जा सकता है.सूत्रों के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं. मौजूदा मंत्रिपरिषद में 9 पद रिक्त हैं. एनडीए में हाल ही में शामिल हुए सहयोगी दल AIADMK को भी मंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व मिल सकता है.

जिला अध्यक्षों के चुनाव में 60 वर्ष की आयु सीमा तय

बीजेपी ने संगठनात्मक चुनावों में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है. जिला अध्यक्षों के चुनाव में 60 वर्ष की आयु सीमा तय की गई थी, हालांकि कुछ अपवाद भी देखने को मिले. इसी तरह संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गईं, जो कम से कम 10 वर्षों से सक्रिय हैं.हालांकि केरल से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर इस नीति का अपवाद माने जा रहे हैं, जिन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई. फिलहाल पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव के बाद संगठन और सरकार- दोनों में बड़े बदलावों की तस्वीर साफ हो जाएगी.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...