12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'प्रेमी के साथ रहूंगी, पति अपने बच्चों को संभाले…', अलीगढ़ में फरार...

‘प्रेमी के साथ रहूंगी, पति अपने बच्चों को संभाले…’, अलीगढ़ में फरार सास ने सरेंडर के बाद जताई इच्छा

Published on

अलीगढ़ ,

अलीगढ़ जिले की अनोखी प्रेम कहानी अब थाने की चौखट तक पहुंच गई.बेटी की शादी के दिन सास सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ दादों थाने पहुंची और खुलकर बयान दिया कि वह अब उसी के साथ रहेगी जिसके साथ भागी थी. उसने साफ कहा कि अब पीछे कुछ नहीं, पति अपने बच्चों के साथ रहेगा, मैं राहुल के साथ.

सपना देवी ने बताया कि वो सिर्फ 200 रुपये और मोबाइल लेकर घर से निकली थी. उसका कहना है कि पति जितेंद्र शराब पीकर मारपीट करता था, खर्च नहीं देता था, और बेटी के होने वाले दामाद से संबंधों का शक करता था. जिससे तंग आकर उसने राहुल के साथ जीवन बिताने का फैसला किया.

घर से 200 रुपये और मोबाइल लेकर निकली थी
अपना देवी ने गहनों और रुपये लेकर भागने के आरोपों को भी झूठा बताया और कहा कि कुछ नहीं लिया. वहीं राहुल ने बताया कि वह अपना देवी के साथ अलीगढ़ से कासगंज, फिर बरेली, मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल बॉर्डर तक पहुंच गए थे. लेकिन खबरें वायरल होते ही दोनों वापस लौट आए.

दोनों ने साथ रहने और शादी करने की जताई इच्छा
इसके अलावा अपना देवी का कहना है कि उन्हें पता था पुलिस पीछा कर रही है, इसलिए उन्होंने खुद ही सरेंडर कर दिया. अब वह किसी भी कीमत पर राहुल के साथ ही रहना चाहती है और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है. पुलिस अब दोनों के बयानों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this