15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यआगरा फोर्ट देखने पहुंची विदेशी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, हरियाणा का युवक...

आगरा फोर्ट देखने पहुंची विदेशी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, हरियाणा का युवक गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

Published on

आगरा,

देश की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार आगरा फोर्ट में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई. पीड़ित महिला ने मौके पर ही इसकी शिकायत पर्यटन पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है.

एजेंसी के अनुसार, लिथुआनिया से आई महिला टूरिस्ट बुधवार को आगरा फोर्ट देखने पहुंची थी. उसी दौरान वहां अन्य कई पर्यटक भी मौजूद थे. आरोप है कि फोर्ट देखने पहुंचे एक सैलानी ने विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ कर दी. इसके बाद पीड़ित महिला ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस से की.

इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हरियाणा के मेवात का रहने वाला है. उसकी पहचान मिजान के रूप में हुई है. पीड़ित महिला टूरिस्ट की शिकायत के आधार पर पर्यटन पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. फुटेज में आरोपी की हरकत दिखाई दी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सैयद आरिब अहमद ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी मिजान को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. आगे की कार्रवाई जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...