15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'25 से 30, फिर से नीतीश' बिहार चुनाव में JDU का नारा…...

’25 से 30, फिर से नीतीश’ बिहार चुनाव में JDU का नारा… BJP-चिराग बोले- कोई शक नहीं

Published on

नई दिल्ली,

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू गया. सड़कों पर अपने दलों के समर्थन में पोस्टर लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में राजधानी पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें लिखा है ’25 से 30 फिर नीतीश’. तो दूसरी ओर महागठबंधन के घटक दलों द्वारा आज (गुरुवार) को बैठक का आयोजन प्रस्तावित है. जिसमें सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा होगी. आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी के नेता इस बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों के बंटवारे पर मतभेद की खबरें हैं

नीतीश कुमार को मिला समर्थन
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए नीतीश के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार की एनडीए का चेहरा होंगे. उन्हें ही मुख्यमंत्री पद मिलेगा. ये पोस्टर कार्यकर्ताओं की सोच है.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा कि एनडीए राज्य में सत्ता बनाए रखेगा और अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनाएगा. पटना में ये पोस्टर ऐसे समय लगाया गया है जब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था कि बिहार में अगला चुनाव बीजेपी सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया किसके नेतृत्व में होगा चुनाव
बिहार के BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिलीप ने कहा, ‘निश्चित रूप से नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा. प्रत्येक जिला स्तर पर एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ और हमारा स्लोगन भी यही था. जिस तरह से नीतीश कुमार जीके नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है कि आज किसी विपक्षी को इतनी ताकत नहीं है’.

उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार चुनौती भी दिया है कि जो लोग दिनभर गाल बजाते रहते हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो विकास पर आकर चर्चा करें, डिबेट करें क्योंकि जनता सरकार को इसलिए चुनती है कि वो विकास करें, विकसित बिहार बनाएं.

नीतीश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर
जेडीयू द्वारा ’25 से 30 फिर नीतीश’ पोस्टर लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर जारी किया. जिसमें नीतीश के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाए गए. पोस्टर में लिखा, ‘देख लिया है साल 20… नहीं चलेंगे चचा नीतीश’.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...