12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य‘बीजेपी के हिंदुत्व का सड़ा हुआ रूप मुझे…,’ नासिक में उद्धव ठाकरे...

‘बीजेपी के हिंदुत्व का सड़ा हुआ रूप मुझे…,’ नासिक में उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- मैंने हिंदुत्व को नहीं छोड़ा है

Published on

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के हिंदुत्व आईडियोलॉजी पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन बीजेपी के हिंदुत्व का सड़ा हुआ रूप मुझे मंजूर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वो मरते दम तक हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे। बीजेपी ने लोगों के बीच झूठी कहानी फैलाई है।

कार्यक्रम में उद्धव ने कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हिंदुत्व का सड़ा हुआ संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य की बीजेपी-नीत सरकार को मुंबई में राजभवन परिसर को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक में बदल देना चाहिए और राज्यपाल आवास किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर देना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजपी ने लोगों के बीच झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना ने हिंदुत्व को त्याग दिया है। ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया और सभी के विकास के लिए काम किया, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।

साल 2019 में बीजेपी से अलग हुए उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि अविभाजित शिवसेना के बिना केंद्र और राज्य की मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी उस स्थिति में नहीं पहुंच पाती कि अयोध्या में राम मंदिर बन सके। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी द्वारा हिंदुत्व के स्वरूप में की जा रही छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बीजेपी से रास्ता अलग किया है, लेकिन मरते दम तक वो हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this