15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य300 परिवार शरणार्थी शिविरों में, भीड़-इंटरनेट पर पाबंदियां… मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में...

300 परिवार शरणार्थी शिविरों में, भीड़-इंटरनेट पर पाबंदियां… मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में अभी भी तनाव

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के वक्फ (संशोधन) बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद, मालदा समेत अन्य जगहों पर हुई हिंसा के जांच के लिए पुलिस की ओर से नौ सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) टीम का गठन किया गया. प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही. मुर्शिदाबाद और मालदा के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई. शमशेरगंज में अब भी इंटरनेट बंद है. धारा 163 के तहत कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध जारी हैं.

क्या है ताजा हालात?
पिछले सप्ताह मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद करीब 500 परिवार अपना घर छोड़कर चले गए थे. प्रशासन ने अब इनमें से 200 परिवारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करवाई है. हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि लगभग 1000 परिवार घर छोड़कर गए थे. लोगों का कहना है कि वास्तविक संख्या आधिकारिक संख्या से अलग है.

धारा 163 के तहत कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध जारी हैं. जिला प्रशासन के अनुसार, स्थिति में सुधार होने के बाद इसे हटाया जा सकता है.कलकत्ता उच्च न्यायालय की विशेष खंडपीठ के आदेश के बाद हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की गई, जिसके बाद स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है.

मुर्शिदाबाद हिंसा पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने इमामों की सभा में शिरकत की. उन्होंने हिंसा के पीछे साजिश की थ्योरी पेश की और बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया. ममता ने बीजेपी पर हिंदुओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और योगी आदित्यनाथ पर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘हिंसा की साजिश का जवाब 2026 के बाद दिया जाएगा. अगर कोई दंगा भड़काने की कोशिश करेगा तो मैं उसे माफ नहीं करूंगी. चाहे वो हिंदू, सिख या मुसलमान हो. मैं बंगाल की मिट्टी को खून से रंगने नहीं दूंगी. सब अगर ठीक से रहेंगे तब हम और आप सब ठीक रहेंगे’.

Latest articles

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...