12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य150 से अधिक पुरुषों से संबंध बनाए… सुनकर प्रेमानंद महाराज क्यों बोले-...

150 से अधिक पुरुषों से संबंध बनाए… सुनकर प्रेमानंद महाराज क्यों बोले- तुम पर भगवान की विशेष कृपा?

Published on

थुरा

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के पास एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक शख्‍स ने अपनी समस्‍या सुनाई। उसका कहना था कि उसके 150 से ज्‍यादा पुरुषों से समलैंगिक संबंध हैं। लेकिन मन अशांत है, असुरक्षा का भाव है। वह अब क्‍या करे। इस पर संत ने उसे दिलासा देते हुए कहा, इसमें शर्माने जैसा कुछ नहीं है। आपको तो समझना चाहिए कि भगवान की आप पर विशेष कृपा है।

उसका सवाल सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कहा, यह छिपाने या शर्माने का विषय नहीं है। जैसे डॉक्‍टर से अपनी समस्‍या नहीं छिपानी चाहिए उसी तरह गुरु के सामने भी अपनी बात रखनी चाहिए।’ उन्‍होंने आगे कहा, हमें ऐसा लगता है कि तुम्‍हारे ऊपर भगवान की विशेष कृपा है। आपकी स्‍त्री में आसक्ति नहीं है, अगर आप पुरुष से संयोग न करें तो आप एक भगवत प्राप्‍त महापुरुष बन सकते हैं।’

शास्‍त्रों में वर्णन है जिसने भी घोर तपस्‍या की तो उसे स्‍त्री के प्रति आसक्ति भाव के कारण हारना पड़ा। तुम्‍हारा स्‍वाभाविक आकर्षण नहीं है। बस खुद को थोड़ा रोक लेना है।

उन्‍होंने कहा, विवेक से सोचो, एक दोस्‍त की तरह बताओ ऐसा करने से आपको क्‍या मिला? सवाल पूछने वाले व्‍यक्ति ने कहा, केवल डर और चिंता मिली। प्रेमानंद बोले, कोई सुख तो मिला नहीं, मुझे लग‍ता है कि अगर आप भगवान के नाम का जाप करें और इसे कंट्रोल करें तो बहुत उत्‍तम मनुष्‍य बन सकते हैं, क्‍योंकि जो व्‍याभिचार परायण जीव है वह न अपना कल्‍याण कर सकता है न दूसरों का कल्‍याण कर सकता है।

प्रेमानंद जी का कहना था कि काम भाव सृष्टि क्रम को बढ़ाने के लिए रखा गया है। यह संतान प्राप्ति के लिए है, न कि मनोरंजन के लिए। इसलिए आप थोडा विचारवान बन जाएं और इसे नियंत्रण में लें तो बहुत बेहतर व्‍यक्ति बन सकते हैं। क्‍या आप अपना जीवन ऐसे नष्‍ट करना चाहेंगे? मुझे लगता है कि नियम और संयम में आना चाहिए।

उस शख्‍स को हिम्‍मत देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, यह आपके पूर्व प्रारब्‍धवश यह संस्‍कार हैं। इस संस्‍कार को जीतने के लिए यह मनुष्‍य शरीर मिला है। इसी संस्‍कार में मिट जाने के लिए नहीं मिला है। अगर आप इसे जीतते नहीं हैं तो यह आपको मिटा देगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this