15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यपति सुबह से शाम तक पीता था दारू, महीने के 1500 रुपये...

पति सुबह से शाम तक पीता था दारू, महीने के 1500 रुपये के लिए प्रताड़ना… राहुल को क्यों नहीं छोड़ना चाहती सपना

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फरार हुए सास और दामाद का किस्सा इस समय सोशल मीडिया की दुनिया से लेकर हर तरफ चर्चा में है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग सास दामाद के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ सामाजिक स्तर पर इस फैसले को गलत बता रहे हैं। वहीं दामाद राहुल के साथ फरार हुई सास सपना ने इसके पीछे की वजह भी बता दी है। सास सपना ने पति पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही दामाद के साथ भागने के पीछे यही सबसे बड़ी वजह भी बताई है।

सास सपना का अलीगढ़ पुलिस कस्टडी में रहने के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सपना ने कहा कि वह दामाद के साथ इसलिए भागी, क्योंकि उसका पति मारता-पीटता था। घर और व्यक्तिगत खर्चे के लिए पैसा भी नहीं देता था। इससे परेशान होकर ही वह दामाद के साथ भाग गई। पुलिस ने दोनों को बिहार में नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ा था। सपना की बेटी की शादी 16 अप्रैल को दामाद के साथ होनी थी।

पति मारता और हिसाब मांगता था
सपना ने बताया कि पति ने एक बार उसे 1500 रुपये दिए। इसका भी बार-बार हिसाब मांगता रहा। सास ने बताया कि पति कोई काम नहीं करता। बताया कि हमेशा शराब पीकर मारपीट भी करता था। वहीं आज तक एक घर भी नहीं बनाया। इन सब बातों से परेशान होकर सास ने दामाद के साथ जाने का फैसला किया। अब वह अपने दामाद के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस स्टेशन में सपना पुलिस के सामने रोते हुए गुहार लगाती हुई दिखा दी।

सास-दामाद मामले में सोशल मीडिया पर बहस
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि वाह, क्या सास-दामाद की जोड़ी है। अलीगढ़ से नेपाल बॉर्डर तक का रोमांटिक सफर, वो भी बेटी की शादी से ठीक पहले। सास ने तो कमाल कर दिया। बोलीं, पति मारपीट करता था, पैसे नहीं देता था, तो सोचा दामाद ही सही, कम से कम ये तो खर्चा उठा लेगा। बॉलीवुड जल्दी से स्क्रिप्ट लिखो, ये ब्लॉकबस्टर है।

वहीं एक पूर्व आईपीएस ने लिखा, नैतिकता अपनी जगह है पर कानून के हिसाब से दो बालिग लोग कहीं भी अपनी मर्जी से जा सकते हैं। पुलिस को कोई अधिकार नहीं, न कोई मुकदमा बनता है न कार्यवाही। महिला अपने वर्तमान पति को कानूनन तलाक देकर होने वाले दामाद को पति बना सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस महिला का पति शराब पीकर उसे मारता हो, खर्चे के पैसे नहीं दे तो वो भागेगी ही, महिला ने सही किया। सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रिया की भरमार हो गई है।

क्या है सास-दामाद का मामला
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित मडराक से जुड़े एक गांव की घटना है। यहां एक युवक और युवती की 16 अप्रैल को शादी होनी थी। इस बीच युवक राहुल अपनी सास सपना से काफी बात करने लगा। इसी बीच दोनों 6 अप्रैल को घर से भाग गए। सपना के परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों बेटी की शादी के लिए आए 5 लाख के गहने और 3.5 लाख रुपये नकद साथ ले गए हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस उनके पीछे लग गई। दोनों को नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ गया है।

Latest articles

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...