15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नेता नसीम खान ने वक्फ कानून पर 'ब्रेक' का किया वेलकम,...

कांग्रेस नेता नसीम खान ने वक्फ कानून पर ‘ब्रेक’ का किया वेलकम, डिप्टी सीएम अजित पवार का भी आया बयान

Published on

मुंबई

संसद से पारित वक्फ कानून को लेकर सभी की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सात दिन में जवाब देने का आदेश दिया है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये आदेश किसी एक पक्ष की जीत या दूसरे पक्ष की हार नहीं है, बल्कि यह भारतीय संविधान की मर्यादाओं और प्रावधानों के पालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पवार ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सात दिन की स्थगन दी है, वह केंद्र सरकार और वक्फ बोर्ड दोनों पक्षों को न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखने का अवसर प्रदान करती है। यह स्थगन न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, न कि किसी पक्ष के समर्थन या विरोध का प्रतीक है। डीसीएम पवार ने आगे लिखा है कि संविधान में जो भी प्रावधान हैं, उनका पालन हो, यही सुप्रीम कोर्ट की मंशा है। जब तक कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें नहीं सुन लेता और अंतिम निर्णय नहीं देता, तब तक इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

क्या बोले कांग्रेस नेता नसीम खान?
वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अस्थायी रोक का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान ने मांग की है कि नए वक्फ अधिनियम को निरस्त किया जाए। तिलक भवन में पत्रकारों से बातचीत में नसीम खान ने आगे कहा कि गरीब मुसलमानों के कल्याण के नाम पर बीजेपी जो कानून पारित किया है वह असंवैधानिक है। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों और संगठनों ने वक्फ अधिनियम में संशोधन पर गंभीर आपत्ति जताई है। बीजेपी का मुस्लिम समुदाय के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी में मुस्लिम के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस पार्टी सभी जातियों और धर्मों के लोगों को समायोजित करती है और उन्हें उचित अवसर प्रदान करती है। यहां तक कि कांग्रेस के अध्यक्ष भी सभी जातियों और धर्मों से हैं। खान ने आगे कहा कि बीजेपी को यह तय करना चाहिए कि उनकी पार्टी में अल्पसंख्यकों का क्या स्थान है और मोदी को यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन होना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...