9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमाफी लायक है? 'अब तक FIR क्यों नहीं हुई?', जज के घर...

माफी लायक है? ‘अब तक FIR क्यों नहीं हुई?’, जज के घर से कैश मिलने पर भड़के उपराष्ट्रपति

Published on

दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज, जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से जले हुए कैश की बरामदगी के एक महीने बाद, यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. देश के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने इस मामले में गहन जांच की मांग की. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तीन-जजों की समिति से इस मामले में तेजी से काम करने की अपील की, जो भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है. उन्होंने मामले में एफआईआर नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सवाल उठाया कि जब उनके जैसे संवैधानिक पदाधिकारी भी एफआईआर से मुक्त नहीं हैं, तो जज के खिलाफ इतनी लंबी संवैधानिक प्रक्रिया क्यों अपनाई जा रही है? उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक, हर संज्ञेय अपराध को पुलिस के पास दर्ज करना जरूरी है, और ऐसा न करना एक अपराध है. फिर भी, इस मामले में किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जो गंभीर चिंता की बात है.

‘बिना एफआईआर के जांच नहीं हो सकती’
उपराष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि बिना एफआईआर के, कानूनी दायरे में जांच नहीं की जा सकती. उन्होंने कोर्ट की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जजों की कैटगरी के मामले में सीधी एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती. इसको संबंधित न्यायिक अधिकारियों द्वारा अप्रूवल की जरूरत होती है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आंतरिक जांच का आदेश
जस्टिस वर्मा के स्टोर रूम से एक महीने पहले जले हुए कैश बरामद होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक आंतरिक जांच और तीन-सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया था. उपराष्ट्रपति ने कहा, “सिर्फ कानून के शासन को सक्रिय करना ही जरूरी है. अनुमति की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह जज का मामला है, तो उनके लिए स्पेशल प्रोसेस की जरूरत होती है.”

‘मामले का खुलासा एक सप्ताह बाद क्यों हुआ?’
Cash At Home मामले का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बताया कि 14 और 15 मार्च की मध्य रात्रि को जस्टिस वर्मा के घर पर आग लगने की घटना सामने आई थी. हालांकि, धनखड़ ने देरी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि घटना एक सप्ताह बाद क्यों सामने आई?

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...