17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यसपा के राज में दलितों का अपमान और गुंडाराज.. डेप्युटी CM ब्रजेश...

सपा के राज में दलितों का अपमान और गुंडाराज.. डेप्युटी CM ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव की पार्टी पर हमला

Published on

बलिया:

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। बलिया में एक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करने के दौरान उन्होंने सपा पर दलितों के प्रति असम्मान का आरोप लगाया।पाठक ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पर हुए हमले को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उनके शासन में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियों को कई बार तोड़ा गया।

उन्होंने आगे कहा कि सपा सांसदों ने संसद में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े बिल को फाड़ने का काम किया था। सपा सरकार में दलित अधिकारियों को अपमानित किया गया और कई को पदावनत किया गया, जैसे कार्यकारी अभियंताओं को सहायक अभियंता बना दिया गया।

उपमुख्यमंत्री ने सपा शासन को गुंडों और माफियाओं का दौर करार देते हुए कहा कि उस समय अपराधी बेलगाम थे। लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसे लोग या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। वक्फ कानून पर सवाल उठने पर पाठक ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर सनातन धर्म और हिंदुओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...