15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमेरी बीवी किसी और के साथ… पत्नी की बेवफाई से आहत युवक...

मेरी बीवी किसी और के साथ… पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, मरने से पहले बनाया VIDEO, बताई मौत की वजह

Published on

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के युवक ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रामपुर के युवक ने मुंबई में आत्महत्या की और उसका शव मलाड के जंगल में पेड़ से लटका मिला। मरने से पहले युवक ने 2 वीडियो बनाया और आत्महत्या की वजह बताई। युवक ने अपनी पत्नी और अन्य दो युवकों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।

मुंबई में रहता था युवक
बताया जा रहा है कि जिले के टांडा थाना क्षेत्र के दण्डियाल निवासी युवक आरिफ मुंबई में रहता था। आरिफ मलाड इलाके में फर्नीचर का कार्य करता था। मंगलवार को युवक ने दो वीडियो जारी किया। पहले वीडियो में उसने बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पत्नी, प्रेमी और उसके परिजनों की वजह से मैं यह कदम उठा रहा हूं। युवक ने कहा कि तलाक की फर्जी कागज़ी कार्रवाई की गई लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

वहीं दूसरे वीडियो में युवक ने साफ शब्दों में कहा कि पत्नी और दो युवक उसके मौत के जिम्मेदार है। वीडियो मे उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ बेवफाई की और वह दूसरों के साथ रह ही है। बता दें कि आरिफ ने मंगलवार शाम 7 बजे खुदखुशी कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और वो मुंबई के लिए निकल गए है। परिजनों ने कहा कि मंगलवार सुबह आरिफ ने मोबाइल पर अपनी मां से लंबी बातचीत की थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...