14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है लेडी डॉन? सीलमपुर मर्डर में जिसका नाम आ रहा सामने,...

कौन है लेडी डॉन? सीलमपुर मर्डर में जिसका नाम आ रहा सामने, लोगों ने ‘हिंदू खतरे में’ के लगाए पोस्टर

Published on

नई दिल्ली

सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी की घटना में 17 साल के लड़के की मौत हो गई। उसकी पहचान जे ब्लॉक न्यू सीलमपुर निवासी कुणाल के तौर पर हुई है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। सीलमपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कुणाल की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सीलमपुर में रोड जाम कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।

सीलमपुर मर्डर में एक लेडी डॉन जिकरा और उसके भाई का नाम सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके अलावा लोगों ने ‘हिदू पलायन करने को मजबूर’, ‘घर बिकाऊ है’ जैसे पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कई टीम बनाकर शुरू की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे सीलमपुर पुलिस को जे-ब्लॉक में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घायल लड़का मिला। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान कुणाल की मौत हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक की मां ने लिया ‘लेडी डॉन’ का नाम
मृतक की मां ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लेडी डॉन लोगों को परेशान करती है। ग्रुप में जाकर लोगों के घरों पर हमला करती है।

‘हम इंसाफ चाहते हैं’
वहीं, मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। लेडी डॉन लगभग तीन महीने पहले जेल से बाहर आई थी। क्षेत्र में बिना बात पर लोगों को मारकर चली जाती है। मृतक की बहन करीना ने बताया कि कुणाल मेरा छोटा भाई है। लेडी डॉन के सवाल पर करीना ने कहा कि मैं उसे नहीं जानती। कुणाल भूखा था और वह दूध लेने के लिए गया था। उसे कोई बुलाकर ले गया था, जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। हम इंसाफ चाहते हैं।

कौन है लेडी डॉन?
इस पूरे घटनाक्रम में लेडी डॉन का नाम सामने आया है। कुणाल के परिजनों का आरोप है कि इस हत्या के पीछे लेडी डॉन जिकरा और उसका भाई शामिल है। जिकरा ने ही कुणाल को धमकी भी दी थी। जिस लेडी डॉन का मर्डर केस में नाम आया है, वह पहले भी अपनी हरकतों के कारण चर्चा में रह चुकी है। दरअसल इसने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किए थे, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इंस्टाग्राम पर उसने अपना नाम लेडी डॉन डाला हुआ है। इंट्रो में खुद को बदमाश गर्ल लिखती है।

घटना के बाद, गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया। सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं। सीनियर अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...