15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यदलित युवकों को निर्वस्त्र कर बर्बर यातना दीं, करंट लगाया, प्लायर से...

दलित युवकों को निर्वस्त्र कर बर्बर यातना दीं, करंट लगाया, प्लायर से नाखून उखाड़े और प्राइवेट पार्ट को खींचा, छत्तीसगढ़ से आया वीडियो

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में मजदूरी करने गए दो दलित युवकों के साथ अमानवीय बर्ताव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानियां और कालियास गांव के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद कुमार भांबी को मज़दूरी मांगने पर न केवल निर्वस्त्र किया गया, बल्कि बिजली का करंट लगाकर प्लायर से नाखून उखाड़ दिए गए। पीड़ितों का कहना है कि यह प्रताड़ना चोरी के झूठे आरोप के बहाने दी गई।

अम्बेडकर जयंती पर अत्याचार, वीडियो हुआ वायरल
14 अप्रैल को जब देशभर में अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही थी, तब कोरबा के एक गोदाम में इन दलित युवकों को बंद कर क्रूरता से प्रताड़ित किया गया। पिटाई के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेरे बेटे को करंट लगाया गया, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। किसी ने उसके नाखून प्लायर से खींचे, तो कोई उसे पाइप से मार रहा था। यह किसी भी मां के लिए असहनीय दर्द है। मुझे इस मामले में न्याय चाहिए।
लीला देवी (घायल युवक की मां)

पीड़ित युवक और परिवार ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घायल युवक जैसे-तैसे गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अभिषेक की हालत इतनी गंभीर है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ है। परिजनों ने गुलाबपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में सुनवाई नहीं की और समझौते का दबाव बनाया।

हम गुलाबपुरा थाने में मामला दर्ज करवाने गए, मगर उन्होंने हमारी कोई सुनवाई नहीं की और धमकी देकर भगा दिया। इसके साथ ही समझौता करने के लिए हम पर दबाव भी बनाया जा रहा है।
शंकरलाल मेघवंशी, परिजन

गुलाबपुरा पुलिस ने दर्ज की 0 एफआईआर, जांच जारी
दोनों पीड़ित युवक थाने पर आए थे। चूंकि यह मामला दूसरे राज्य का है, इसलिए इसमें 0 एफआईआर दर्ज की गई है और उसकी कॉपी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक को मेल के साथ-साथ हार्ड कॉपी द्वारा भी भेजी जा रही है। हमने दोनों युवकों को बुलाया, मगर वे नहीं आए। जैसे ही वे आएंगे, उनका मेडिकल करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हनुमान चौधरी, गुलाबपुरा थाना प्रभारी

थाना प्रभारी हनुमान चौधरी ने बताया कि यह मामला दूसरे राज्य से जुड़ा होने के कारण 0 एफआईआर दर्ज की गई है और कोरबा पुलिस को सूचना भेज दी गई है। पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...