15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: बेबसी… बेचारगी और दरिंदगी, सिगरेट से दागा, दातों से भी काटा;...

UP: बेबसी… बेचारगी और दरिंदगी, सिगरेट से दागा, दातों से भी काटा; शरीर पर जख्म बयां कर रहे हैवानियत की कहानी

Published on

रामपुर

उसकी बेबसी यह है कि वह बोल नहीं सकती, मानसिक कमजोरी की वजह से वह ठीक से समझ भी नहीं पाती। इन जन्मजात समस्याओं की वजह से सैफनी क्षेत्र के एक गांव की यह बिटिया अक्सर बेचारी कहलाती है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि उसकी इस बेचारगी को गांव का ही एक युवक मनमानी का जरिया बना लेगा। उसकी अस्मत तार-तार करने के साथ शरीर को गहरे जख्मों से भर देगा।

मंगलवार रात अपने घर से बाहर से गायब की गई बिटिया बुधवार सुबह खेत में जिस हालत में मिली, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। नाजुक अंगों से बहते खून और माथे पर चोट के निशान से अनहोनी पूरे गांव ने महसूस कर ली। जिसपर मुहर लगा दी सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक ने।

चिकित्सक ने वहशी तरीके से दुष्कर्म किए जाने की जानकारी के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर मौजूद जख्म भी गिनाए। बताया कि शरीर पर कई जगह दांतों के निशान, नोचने-काटने जैसी घिनौनी हरकत के अलावा सिगरेट से दागने की मनमानी भी की गई है।

ज्यादा सूजन के कारण बाई आंख अब तक नहीं खुल रही है। शरीर पर कई जगह स्याह निशान हैं। बिटिया की गंभीर हालत का अहसास सैफनी से रामपुर, फिर मुरादाबाद और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने से भी हो रहा है।

नाजुक अंगों की सर्जरी करने की तैयारी
तीमारदारी में साथ मौजूद बिटिया के ताऊ ने मेरठ से फोन पर बताया कि उसे अब तक होश नहीं आया है। चिकित्सकों ने उपचार में कम से कम तीन माह का समय लगने का अनुमान जताया है। जगह-जगह गंभीर चोट होने से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन किया जा चुका है। नाजुक अंगों की सर्जरी करने की भी तैयारी है।

मुठभेड़ में दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि बिटिया का पिता भी पूरी तरह से मानसिक स्वस्थ नहीं है। फिर भी अपने पास मौजूद थोड़ी सी जमीन पर खेती और दूसरी जगह मजदूरी करता है। घर चलाने के लिए मेहनत उस शख्स की मजबूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि मुठभेड़ में दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी दान सिंह गांव का ही है।

दिल्ली में किसी हलवाई के यहां काम करता है। करीब 25 वर्षीय आरोपी वारदात वाले दिन ही दिल्ली से गांव आया था। अनुमान जताया जा रहा है कि गांव का ही होने के कारण बिटिया उसे जानती थी। मानसिक समस्याओं के कारण यह नहीं जानती थी कि उसके मन में क्या चल रहा है। शायद यही वजह रही होगी कि आरोपी उसे बरगलाकर सुनसान खेत में ले जाने में कामयाब हो गया।

अब भी बेहोश, डॉक्टर बोले इलाज में लगेंगे तीन माह
मेरठ में बिटिया का इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि इलाज लंबा चलेगा। बिटिया की सर्जरी भी करनी पड़ेगी। पूरे इलाज में तीन माह से कम का वक्त नहीं लगेगा।

कैमरे में दिखी बिटिया को ले जाते वक्त की झलक
एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद दबोचे गए दान सिंह ने दुष्कर्म की घटना स्वीकारी है। घटना से कुछ समय पहले वह गांव में शराब के ठेके पर था। ठेके के पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह बिटिया को बरगलाकर ले जाता नजर आया है।

आरोपी का पिता बोला, बेटे से कोई वास्ता नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दान सिंह दो साल पहले चोरी करने दो घरों में घुसा था। लोगों ने पकड़ लिया था। नशे में होना मानकर हड़काया था और छोड़ दिया था। अब इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात सामने आने पर दान सिंह के पिता ने कह दिया कि उनका अपने बेटे से कोई वास्ता नहीं। उसे कानून से सजा मिलनी चाहिए।

सीओ कर रहीं जांच, एससी एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाईं
एएसपी ने बताया कि सैफनी क्षेत्र के गांव में हुई इस घटना की विवेचना शाहबाद की सीओ हर्षिता सिंह कर रही हैं। एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। विवेचना में और भी धाराएं बढ़ सकती हैं। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले थे।

डीआईजी ने जाने हालात
सबको हिला देने वाली सैफनी क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात ने गांव में अफसरों की सक्रियता बढ़ा दी है। डीआईजी मुनिराज ने गांव का दौरा किया। परिजनों व ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर बात की। एसपी विद्यासागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। लखनऊ से आला अफसर भी मामले की जानकारी ले रहे हैं।

यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी में हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। सैफनी थाना इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। किशोरी के शरीर पर कम कपड़े थे और माथे पर गहरी चोट थी। उसके निजी अंगों से भी रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...