15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यसड़क पर 'रिश्वत' का खेल देख लेडी SP का माथा ठनका, देखें...

सड़क पर ‘रिश्वत’ का खेल देख लेडी SP का माथा ठनका, देखें घूस लेते पुलिसवालों का वायरल वीडियो

Published on

अजमेर:

राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा बकरा मंडी क्षेत्र में वाहनों से अवैध वसूली किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक चालक वाहन चालकों से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर की महिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो किसी वाहन चालक द्वारा बनाया गया है, जो बकरा मंडी से गुजर रहा था। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी और चालक मिलकर वाहन चालकों से 100-100 रुपए की वसूली कर रहे हैं। वीडियो में यह अपील भी की जा रही है कि इसे इतना वायरल किया जाए कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

https://x.com/samjpr/status/1913200141680443643?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1913200141680443643%7Ctwgr%5Ea60a334540dc2de4693125ce03a9af72a26cf704%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Frajasthan%2Fajmer%2Fajmer-goat-market-traffic-police-extortion-video-viral-3-suspended-watch-viral-video%2Farticleshow%2F120407097.cms

तीनों आरोपी कर्मचारी सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल ओम प्रकाश, सुरेंद्र और चालक राजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह संकेत दिए हैं कि आगे और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।आम जनता ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...