14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: प्रधानमंत्री आवास योजना वाले मकानों को खाली करने का नोटिस, हापुड़...

UP: प्रधानमंत्री आवास योजना वाले मकानों को खाली करने का नोटिस, हापुड़ के इंद्रानगर कॉलोनी में हड़कंप

Published on

हापुड़ ,

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के स्याना चौपला स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में रहने वाले 41 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है. इन मकानों में से करीब एक दर्जन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं. इस नोटिस से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग अपने आशियाने छिन जाने से डरे हुए हैं.

नगर पालिका के अधिवक्ता द्वारा ये नोटिस भेजे गए, जिसमें आरोप है कि लोगों ने तालाब की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया है. इंद्रानगर कॉलोनी की कुल आबादी करीब दो हजार है और यहां के लोग 40 साल से रह रहे हैं. कई लोगों के पास 1986 में मिले आवासीय पट्टे हैं.

41 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस
पीड़ितों का कहना है कि नगरपालिका ने द्वारा यहां सड़कें बनवाईं गईं. पानी की टंकी के साथ सरकारी नल और बिजली का इंतजाम किया गया. साथ ही रहने वाले लोगों से हाउस टैक्स और पानी का बिल भी लिया. अब अचानक उन्हें मकान खाली करने का आदेश मिल रहा है. जिसकी वजह से ये लोग काफी परेशान हैं. प्रभावित उर्मिला ने बताया कि पहले झोपड़ी थी, फिर पीएम आवास योजना के तहत तीन किस्तें मिलीं और मकान बना. कभी किसी अधिकारी ने नहीं बताया कि यह जमीन तालाब की है.

मकान खाली करने का नोटिस मिलने से मचा हड़ंकप
वहीं, गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने कहा कि मकान खाली करने को नहीं कहा गया है, सिर्फ दस्तावेज मांगें गए हैं. डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this