14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'जस्टिस वर्मा ने बंगला खाली करने से मना नहीं किया', पुलिस ने...

‘जस्टिस वर्मा ने बंगला खाली करने से मना नहीं किया’, पुलिस ने अफवाहों को बताया गलत!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज, जस्टिस यशवंत वर्मा बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते महीने उनके आवास (बंगला) से भारी मात्रा में जला हुआ कैश मिला था. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस मामले में गहन जांच की मांग की है. तो वहीं अब दिल्ली पुलिस ने जस्टिस यशवंत की ओर से बंगला न खाली करने की कथित रिपोर्टों को लेकर सफाई दी है.

दिल्ली पुलिस ने क्या दी सफाई?
जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर कई रिपोर्ट चल रहे हैं कि वह अपना बंगला खाली नहीं कर रहे. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, यह कहना पूरी तरह से गलत है कि उन्होंने बंगला खाली करने से मना कर दिया है.

दरअसल, जस्टिस यशवंत बंगला इसलिए खाली नहीं किए क्योंकि वे जांच में शामिल हैं, जो कि अभी जारी है. ऐसे में बंगला को इस समय खाली करना व्यवहारिक नहीं होगा. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के के रजिस्ट्रार ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती को बढ़ाने के लिए भी अनुरोध किया है.

सूत्रों के अनुसार, जस्टिस यशवंत ऐसे भी इस बंगला में रहने के हकदार हैं. क्योंकि यह बंगला उन्हें तीन महीने के लिए आवंटित किया गया. जो कि अपवाद मामले बढ़ाया भी जा सकता है. इसका अधिकार मुख्य न्यायाधीश के अधीन होता है. इस स्थिति में कुछ मीडिया रिपोर्टों द्वारा दी गई जानकारी के पलट, यह कहना सही नहीं है कि जस्टिस यशवंत आवास खाली करने से इनकार कर रहे हैं.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार (17 अप्रैल) को जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से बड़े पैमाने पर कैश मिलने से जुड़े मामले पर टिप्पणी की. धनखड़ ने कहा, क्या कानून से विपरीत एक श्रेणी को अभियोजन से छूट हासिल है? हर संज्ञेय अपराध को पुलिस के पास दर्ज करना जरूरी है, और ऐसा न करना एक अपराध है. फिर भी इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई.’ धनखड़ ने मामले की गहन जांच की मांग की.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...