14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हुई अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दूल्हा कौन?

दिल्ली में हुई अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दूल्हा कौन?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में आज आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ संपन्न हुई। इससे पहले गुरुवार रात संगीत सेरेमनी में केजरीवाल और उनकी पत्नी के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए।

हालांकि कार्यक्रम में कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया है। शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में कई खास लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में कुछ लिमिटेड लोग ही हुए शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। बता दें कि केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने आईआईटी से पढ़ाई की है। उनते पति संभव ने भी दिल्ली आईआईटी से हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप भी शुरू किया था।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की। इसके बाद हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की, जहां वे अपने डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रहीं। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई नामी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले। संभव जैन एक जिनी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर अपनी सेवा दे चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...